24 घण्टे ऑनलाइन

सर्दियों में भी दिखेंगी STYLISH, इस अंदाज़ में पहने साड़ी

ठंड (Winter) आते ही हम मोटे और गर्म कपड़े पहनना शुरू कर देते हैं। लेकिन कुछ नौकरियों और परिवारों में महिलाओं को साड़ी ही पहननी पड़ती है। ऐसे में कुछ तरीके हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आपको साड़ी में भी सर्दियों में ठंड…

24GhanteOnline
January 17, 2025
3 min read
सर्दियों में भी दिखेंगी STYLISH, इस अंदाज़ में पहने साड़ी

ठंड (Winter) आते ही हम मोटे और गर्म कपड़े पहनना शुरू कर देते हैं। लेकिन कुछ नौकरियों और परिवारों में महिलाओं को साड़ी ही पहननी पड़ती है। ऐसे में कुछ तरीके हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आपको साड़ी में भी सर्दियों में ठंड नहीं लगेगी। सर्दियां मतलब शादी का सीज़न। शादी में हर कोई परफेक्ट दिखना चाहता है। इसके लिए ट्रेंडी साड़ी (Saree) या लहंगे के साथ उसका ब्लाउज़ सबसे ज़्यादा मायने रखता है। लेकिन सर्दियों में डीप नेक, स्लीवलेस और होल्टर नेक ब्लाउज़ या सूट्स पहनने से पहले 10 बार सोचना पड़ता है। क्योंकि एक तरफ तो ठंड से बुरा हाल होता है और दूसरी तरफ आपको स्टाइलिश भी दिखना होता है। आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे सर्दी भी न लगे और आप स्टाइलिश भी दिखे।

* लैगिंग्स :

पेटीकोट की जगह आप साड़ी (Saree) के नीचे गर्म लैगिंग्स या पैंट पहन सकती हैं। ऐसा करने में असहज महसूस करें तो आप पेटीकोट के नीचे ही गर्म पैंट पहन लें, ये आपके शरीर की गर्माहट बनाए रखेगा।

* वेलवेट ब्लाउज़ :

रिच सिल्क और वेलवेट पहनने के लिए सर्दियां बिल्कुल सही सीज़न है। आप नेट साड़ी पहनें या फिर जॉर्जेट साड़ी, वेलवेट ब्लाउज़ सबके साथ अच्छा लगेगा। फुल-स्लीव्ज़ का एम्ब्रॉइडरी वाला वेलवेट ब्लाउज़ न सिर्फ आपकी साड़ी बल्कि लहंगे पर भी बहुत खूबसूरत लगेगा।

* पल्लू :

साड़ी पहनने के बाद गले पर स्कार्फ न बांधे, ये अटपटा लगता है। इसकी जगह आप पल्लू को ही गले में बांधे। ये स्टाइलिश लुक देने के साथ ही सर्दी से भी बचाएगा।

saree,winter fashion tips,fashion tips,latest fashion tips,fashion ,सर्दियों में इस तरह पहनें साडी

* वेलवेट जैकेट :

विंटर वेडिंग के लिए बेस्ट है जैकेट स्लाइल ब्लाउज़। ये आपको सर्दियों में गरम रखता है और एलिगेंट लुक भी देता है। इसके लिए आप शॉर्ट बॉडिस स्टाइल जैकेट या लम्बी जैकेट पहन सकती हैं। इसे साड़ी, लहंगा, अनारकली सूट या पेंसिल पैंट सभी पर पहना जा सकता है। अगर आपकी पियर शेप बॉडी है तो लॉग जैकेट पहनें। अगर आप लंबी हैं तो पेंसिल पैंट के साथ नी-लेंथ बटन्ड वेलवेट जैकेट पहनें।

* स्वेटर :

ब्लाउज की जगह आप छोटे स्वेटर भी पहन सकते हैं। आजकल क्रॉप टॉप की तरह गर्म क्रॉप स्वेटर भी बाजार में उपलब्ध हैं। फिटिंग वाला छोटा स्वेटर खरीदकर आप उससे ब्लाउज का काम ले सकती हैं।

* वेलवेट अनारकली :

नेट या जॉर्जेट अनारकली वैसे तो बहुत आम है लेकिन कभी आपने वेलवेट अनारकली के बारे में सोचा है? अगर नहीं तो अब सोचिए। एंटीक गोल्ड काम वाला काला वेलवेट सूट और इसके साथ एक कॉन्ट्रेस्टिंग दुपट्टा शानदार लगेगा। वेलवेट बॉडीस और नेट की कलियों वाली अनारकली भी अच्छा ऑप्शन है। इसके अलावा स्ट्रेट फिट वेलवेट कुर्ता या कमीज़ और एम्बेलिश्ड पेंसिल पैंट के साथ भी पहन सकती हैं।

* वेलवेट दुपट्टा :

अगर आपको वेलवेट ब्लाउज़ बहुत कॉमन लगता है तो आप वेलवेट दुपट्टा ट्राय करें। क्रोशे या लेस अनारकली सूट के साथ कॉन्ट्रेस्टिंग वेलवेट दुपट्टा ट्रेंडी लगेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…