24 घण्टे ऑनलाइन

चेहरे के हिसाब से पहने नोज रिंग, खूबसूरती में होगा इजाफा

हर लड़की की चाहत होती है खूबसूरत दिखना और आकर्षण का केंद्र बनना। इसके लिए हर लड़की बहुत मेहनत भी करती हैं। वो अपने चेहरे और ख़ूबसूरती बढाने में लगी रहती हैं। लेकिन अगर आप अपने पहनावे और एस्सेसरिज का ख्याल नहीं रखेंगे तो वो…

24GhanteOnline
January 15, 2025
2 min read

हर लड़की की चाहत होती है खूबसूरत दिखना और आकर्षण का केंद्र बनना। इसके लिए हर लड़की बहुत मेहनत भी करती हैं। वो अपने चेहरे और ख़ूबसूरती बढाने में लगी रहती हैं। लेकिन अगर आप अपने पहनावे और एस्सेसरिज का ख्याल नहीं रखेंगे तो वो मनचाही ख़ूबसूरती हासिल होना मुश्किल हैं। आपकी खूबसूरती को बढाने में एस्सेसरिज का बहुत बड़ा रोल ओता हैं। ऐसी ही एक एस्सेसरिज है, नोज रिंग (Nose Ring) ।

ये है बहुत छोटी सी चीज। लेकिन इससे आने वाली सुन्दरता कमाल की होती हैं, जो किसी भी लड़की के चेहरे की चमक बढाने के लिए आवश्यक हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं नोज रिंग (Nose Ring) को चेहरे के शेप के हिसाब से पहनने के कुछ टिप्स जिनसे आपकी खूबसूरती में इजाफा हों। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

* चौड़ा माथा :

अगर आपका माथा चौड़ा है और चिन पतला है तो आप बीडेड हूप्स नथ पहन सकते हैं। ये नोज रिंग्स बहुत ही हैवी होते हैं और आपपर काफी जचेंगे भी।

* तीखी नाक :

लंबी और तीखी नाक वाली लड़कियों को छोटी-सी हूप रिंग यानी नाक में छोटी बाली अच्छी लगेगी या फिर आप डायमंड नोज रिंग भी डाल सकती हैं।

* हार्ट शेप :

अगर आपका चेहरा दिल के शेप का है तो आप हैवी नथ ट्राय कर सकते हैं। आप चेन वाली नथ भी पहन सकती हैं आपके कुल को ये नथ ग्लैमरस बनाएगी। इस नथ के साथ आप सिर्फ जूड़ा ही बनाएं तो बला की खूबसूरत नजर आएंगी।

* गोल चेहरे :

गोल चेहरे वाली लड़कियां बीडेड नोज रिंग डाल सकती है। ये नोज रिंग कई रंगो के साथ मैच करती हैं।

* काजू शेप वाली नाक :

काजू शेप वाले नाक पर नथनी बहुत ज्यादा जंचती है। नथनी पर्ल, स्टोन, कुंदन और बीड्स जैसे कई वैराइटीज़ में मिलती है।

* चौड़ा फेस :

अगर आपका फेस चौड़ा है तो ये नोज पिन्स आपकी चेहरे को स्लिम दिखाने में मदद करेगा। ऐसे नोज पिन्स जो पूरी तरह सर्कल शेप में नहीं होते। हार्फ नोज पिंस आपको स्टाइलिश लुक देगा।

* छोटा फेस :

अगर आपके चेहरे का शेप छोटा है तो आपपर नोज पिन्स बहुत अच्छे लगते हैं। मार्केट में कई तरह के डिफरेंट डिजाइन के नोज पिंस मिलते हैं जो आपकी खूबसूरती को दोगुना बढ़ा देते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…