24 घण्टे ऑनलाइन

चेहरे से कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे छूमंतर

अपने चेहरे को चमकाने (Glowing) के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना…

24GhanteOnline
January 7, 2026
2 min read

अपने चेहरे को चमकाने (Glowing) के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं दिखता जितना कि बाकी चेहरा दिखता है। कई बार तो माथे (Forehead) का कालापन (Blackness) दूर से ही दिखने लगता है। अगर आप भी माथे के कालेपन से परेशान हो चुके हैं तो ये घरेलू नुस्खे माथे का कालापन दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

दूध और गुलाबजल


दूध और गुलाबजल माथे के कालेपन को दूर करने का कारगर उपाय है। इसके लिए बस आप दूध और गुलाबजल को एक साथ मिलाएं। इस मिश्रण को रात में सोने से पहले इसे माथे पर लगा लें। रात भर इसे ऐसे ही लगा रहने दें। ये माथे की त्वचा को पोषण देगा और रंग साफ भी करेगा।

सौंफ


माथे के कालेपन को दूर करने में सौंफ भी कारगर है। इसके लिए बस आप रोजाना खाना खाने के बाद सौंफ को खाएं। इसे खाने से माथे का कालपन धीरे धीरे कम होने लगेगा।

खीरे का रस


खीरे के रस में गुलाबजल मिलाकर लगाने से भी माथे का कालापन दूर होता है। इसे रोजाना माथे पर लगाएं। तब तक लगाएं जब तक वो सूख ना जाए। सूखने के बाद हल्के हाथ से मसाज करें और फिर पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से आपको धीरे धीरे फर्क दिखने लगेगा।

कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर


कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर लगाने से भी आपको काफी फायदा होगा। इसे माथे पर करीब 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद हल्के हाथ से रगड़कर साफ करें। ऐसा करने से माथे का कालापन दूर हो जाएगा।

बादाम का तेल


बादाम का तेल भी माथे के कालेपन को चुटकियों में दूर कर देगा। इसके लिए बस आप बादाम के तेल में शहद, दूध का पाउडर मिलाएं। इसे माथे पर तब तक लगाए रहे जब तक वो सूख ना जाएं। ऐसा रोजाना करने से माथे का कालापन दूर हो जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…