झड़ते बालों की समस्या होगी दूर, मिलेंगे लंबे घने बाल
आज के समय में हर दूसरा शख्स बालों से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहा हैं। अधिक केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स, प्रदूषण और खराब दिनचर्या बालों पर बुरा असर डालती है और ड्रैंडफ, रुखापन, दोमुंहे बाल, असमय सफेद होना, तेजी से बालों के…
आज के समय में हर दूसरा शख्स बालों से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहा हैं। अधिक केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स, प्रदूषण और खराब दिनचर्या बालों पर बुरा असर डालती है और ड्रैंडफ, रुखापन, दोमुंहे बाल, असमय सफेद होना, तेजी से बालों के झड़ने (Hair Fall) की समस्या का सामना करना पड़ता है।
बाल झड़ने (Hair Fall) की समस्या को कम करने के लिए अधिकतर लोग कई तरीके अपनाते हैं। कुछ रिपोर्ट बताती हैं कि वर्कआउट करने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि बालों की ग्रोथ में भी मदद मिलती है। अगर आप भी बालों की ग्रोथ को बढ़ाना चाहते हैं या हेयर फॉल (Hair Fall) से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो नीचे बताई हुई एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन में शामिल कर लें...
जॉगिंग
जॉगिंग करने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। अगर आप रोजाना सुबह उठकर जॉगिंग करते है तो आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हेयर ग्रोथ का कारण बन सकता है। एक्सपर्ट्स सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए 30 मिनट जॉगिंग करने की सलाह देते हैं।
हाई इंटेंसिंटी इंटरनेवल ट्रेनिंग
हाई इंटेंसिंटी इंटरनेवल ट्रेनिंग कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को मिलाकर की जाती है। इसके लिए काफी स्ट्रेंथ की जरूरत होती है। अगर कोई इसे रोजाना अपनी डेली रूटीन में शामिल करता है, तो उससे बालों की ग्रोथ में काफी मदद मिलती है। नीचे बताई हुई हाई इंटेंसिंटी इंटरनेवल ट्रेनिंग एक्सरसाइज को बालों की ग्रोथ के लिए शामिल कर सकते हैं।
- बर्पी
- स्क्वॉट
- क्रंचेज
- पुश-अप
- जंपिंग जैक
- माउंटेन क्लाइंबिंग
इन एक्सरसाइज को लगातार 30 सेकेंड तक करें। हर एक्सरसाइज के बाद 10 सेकेंड का आराम लें। सारी एक्सरसाइज को 1 बार करने पर 1 सेट होगा। इसी तरह सभी एक्सरसाइज के 3 सेट करें।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
अगर आप हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज नहीं करना चाहते तो, जिम में जाकर वेट ट्रेनिंग कर सकते हैं। वेट ट्रेनिंग या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ सकता है, जिससे बालों की ग्रोथ में मदद मिल सकती है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में बेंच प्रेस, स्क्वॉट, डेडलिफ्ट जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं।
कार्डियो
कार्डियो एक्सरसाइज बालों की ग्रोथ में काफी फायदेमंद साबित होती है। कार्डियो बॉडी के साथ सिर में भी ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा कर सकती है। कार्डियो एक्सरसाइज में रनिंग, साइकिलिंग, वॉकिंग आदि कर सकते हैं।
स्कैल्प मसाज
स्कैल्प पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए सिर की मसाज भी करें। इससे बालों की ग्रोथ में काफी मदद मिल सकती है। मसाज के लिए नेचुरल तेल का इस्तेमाल कर सकते है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
