24 घण्टे ऑनलाइन

चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाएगी वाइन, ऐसे करें इस्तेमाल

आज के इस बदलते समय में महिलाओं और पुरुषों में मुहासों की समस्या का होना एक बात हो गयी हैं। अधिकतर लोग इस समस्या से काफी परेशान रहते हैं। क्योंकि मुहासों के होने से चेहरे पर कई सारे दाग-धब्बे दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में…

24GhanteOnline
August 15, 2025
2 min read

आज के इस बदलते समय में महिलाओं और पुरुषों में मुहासों की समस्या का होना एक बात हो गयी हैं। अधिकतर लोग इस समस्या से काफी परेशान रहते हैं। क्योंकि मुहासों के होने से चेहरे पर कई सारे दाग-धब्बे दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में लोग परेशान होकर बहुत सारी घरेलू नुस्खें आजमाने लगते हैं। इसके अलावा कुछ महिलाएं तो मेकअप का सहारा लेकर चेहरे को खूबसूरत दिखाती हैं।

लेकिन आज हम आपके लिए बहुत ही अलग तरीका लेकर आए हैं। जिसके इस्तेमाल से आप हमेशा के लिए दाग-धब्बे से छुटकारा पा सकती हैं। साथ ही एक आप प्राकृतिक सुंदर त्वचा प सकती हैं। तो बता दें कि इस अलग तरीके का नाम हैं वाइन (Wine) ….. जी हां, सही सुना आपने। इसको पीने की जगह चेहरे पर इस तरह से प्रयोग करने से चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि कैसे करना हैं इसका इस्तेमाल…..

मसाज

बाजार से अच्छी क्वालिटी की रेड वाइन (Wine) खरीदकर रखें। पहले दिन कॉटन की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाएं। आपको रेड वाइन को सीधे स्किन पर लगाना है। इसमें आप कुछ भी मिलाने की गलती न करें। इसे लगाने के बाद दो मिनट तक मसाज करें और पांच मिनट के लिए इसे लगा रहने दें। अब गुनगुने पानी से फेसवॉश कर लें।

वाइन में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो हमारी स्किन को चमकदार बनाने का काम करते हैं। इसके अलावा यह हमारी स्किन के लचीलेपन को खोने नहीं देता। जो लोग इसका इस्तेमाल करते हैं उनकी स्किन पर बढ़ती उम्र के लक्षण कम नजर आते हैं। इसके इस्तेमाल से दाग-धब्बों से निजात पाया जा सकता है। मुंहासों और डेड स्किन को दूर करने के लिए रेड वाइन बेहद कारगर है।

वाइन फेस पैक

अगला तरीका है वाइन फेस पैक। इसके लिए दही, शहद और वाइन को बराबर मात्रा में लेकर मिक्स कर लें। आपका पैक बनकर तैयार है। इस पैक को चेहरे पर तब तक लगाकर रखें जब तक यह पूरी तरह सूख न जाएं। इसके बाद चेहरे को धो लें।

रेड वाइन से मसाज करने के बाद रेड वाइन पैक लगाना है। ऐसा करते वक्त एक बात का खास ख्याल रखें कि इन दोनों को करने के बीच समय कम होना चाहिए। इसके अलावा दोनों स्टेप्स करते वक्त वाइन को चेहरे पर 10 मिनट से ज्यादा न रखें। आपको अपनी स्किन में साफ असर दिखाई देगा। इसके अलावा आपकी स्किन ग्लो करेगी और आप फ्रेश फील करेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…