24 घण्टे ऑनलाइन

'जो मजा पापा के कंधों पर झूलने में आता था...', हार्ट टचिंग शायरियों के साथ पापा को विश करें फादर्स डे

पापा का किसी बच्चे के जीवन में कितना महत्व होता है ये बात तब पता चलती है जब वो पिता के साए से अलग बड़ा होता है। पिता केवल बच्चे को सही राह ही नहीं दिखाता बल्कि पेड़ की उस छांह की तरह होता है। जिसके तले बच्चे सुरक्षित…

24GhanteOnline
June 15, 2025
3 min read

पापा का किसी बच्चे के जीवन में कितना महत्व होता है ये बात तब पता चलती है जब वो पिता के साए से अलग बड़ा होता है। पिता केवल बच्चे को सही राह ही नहीं दिखाता बल्कि पेड़ की उस छांह की तरह होता है। जिसके तले बच्चे सुरक्षित बड़े होते हैं। अपने पापा को इस फादर्स डे (Happy Father's Day) खास अंदाज में विश करना चाहते हैं तो भेज दें ये प्यारी हार्ट टचिंग इमोशनल मैसेज।

1) मतलब की इस दुनिया में वह पिता ही तो है,

जो औलाद को बेमतलब प्यार करता है।

Happy Father's Day

2) यू तो दुनिया के सारे दर्द हंस कर झेल लेता हूं,

मगर जब भी आपकी याद आती है,

आंखों में आए आंसुओं को रोके नहीं पाता हूं।

Happy Father's Day

3)मुझे छांव में बिठाकर,

खुद जलते रहे धूप में।

मेरे पैरों में कांटे कभी न चुभे,

मगर तुम्हारे तलवों में छाले मिले।

तुम सफर में हर दम साथ रहे,

तभी मुझको मंजिल मिली

Happy Father's Day

4) पिता के बिना जिंदगी वीरान है,

सफर तन्हा और राह सुनसान है।

वही मेरी जमीं वही आसमान है,

वही खुदा वही मेरा भगवान है।

Happy Father's Day

5) दिल के हर कोने में है आपके होने का आभास,

गालों पर आपके हाथों की वह थपकी,

दूर रहकर भी कराती है आपके पास होने का एहसास।

Happy Father's Day

6) मन की बात जो पल में जान ले,

आंखों से जो हर बात पढ़ ले।

दर्द हो या खुशी,

हर बात को पल में जान ले।

पापा ही तो है,

जो आपको बेपनाह प्यार दे।

Happy Father's Day

7) मेरी पहचान आप हैं,

मेरी जमीं और आसमान भी आप हैं पापा।

Happy Father's Day

8) बिना बताए मेरे मन की हर बात पढ़ लेते हैं,

मेरे पापा मेरी हर बात मान लेते हैं।

हैप्पी फादर्स डे

9) सबसे खुशकिस्मत है वह इंसान,

जिसके पास है पिता के प्यार की बेशुमार दौलत।

Happy Father's Day

10) अंधेरी जिंदगी की राह दिखाने वाली मशाल हैं,

जीवन की परेशानियों से बचाने वाली ढाल हैं,

मेरे पापा मेरे लिए मिसाल हैं।

Happy Father's Day

11) पिता वह कुम्हार हैं, जो अपनी डांट से ठोक-पीटकर,

बच्चों को अच्छा इंसान बनाता है।

Happy Father's Day

12) अपनी दुनिया में आकर पता चला,

मेरी खुशियों के लिए कितना कुछ कुर्बान किया होगा आपने पापा।

Happy Father's Day

13) अपने पिता को करता हूं शत-शत प्रणाम,

जिन्होंने अपनी सारे इच्छाओं की बली देकर,

मेरी ख्वाहिशों को दी उड़ान भरने की शक्ति।

आज उनके एकाकी जीवन में अपनी दोस्ती का रंग भरकर,

करता हूं उनके होंठों पर मुस्कान लाने की कोशिश।

Happy Father's Day

14) जो मजा पापा के कंधों पर झूलने में आता था,

वो मजा पार्क के झूलों में कहां है।

Happy Father's Day

15) जिन्होंने मेरे बेरंग जीवन में,

अपने खून-पसीने से खुशियों के रंग भरे हैं,

बुढ़ापे में उनका सहारा बनकर,

शायद उनकी जिंदगी में मैं दोबारा रंग भर पाऊंगा।

हैप्पी फादर्स डे

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…