24 घण्टे ऑनलाइन

टूटते बालों से मिलेगा छुटकारा, इन उपायों से दूर होगी समस्या

आजकल एक तरह जहां कुछ लोग बढ़ते वजन से लोग परेशान हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग बालों (Hair) की समस्या से परेशान हैं। इनमें बालों का पकना, गिरना शामिल हैं। हालांकि, यह एक आनुवंशिकी रोग भी है। साथ ही खराब दिनचर्या और तनाव…

24GhanteOnline
August 19, 2025
2 min read

आजकल एक तरह जहां कुछ लोग बढ़ते वजन से लोग परेशान हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग बालों (Hair) की समस्या से परेशान हैं। इनमें बालों का पकना, गिरना शामिल हैं। हालांकि, यह एक आनुवंशिकी रोग भी है। साथ ही खराब दिनचर्या और तनाव की वजह से भी बालों की समस्या होती है। बढ़ती उम्र में बालों का गिरना (Hair Fall) और पकना स्वभाविक है, लेकिन कम उम्र में बालों का टूटना चिंता का विषय है। अगर आप भी टूटते बालों (Hair Fall) से परेशान हैं और छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप इन उपायों को अपनाकर इससे निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं-

तनाव में न जिएं


अगर आप हर समय तनाव में जीते हैं, तो इससे आपके मानसिक और शारीरिक सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इससे आपके बाल पकने और गिरने (Hair Fall) लगते हैं। इसलिए बिना किसी दवाब के जीवन के हर एक पल भरपूर आनंद लें।

नारियल तेल से बालों की मालिश करें


अगर बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं, तो बाल टूटकर गिरने लगते हैं। अगर यह क्रम चलता रहता है, तो जल्द ही लोग गंजे हो जाते हैं। इससे बचने के लिए रोजाना रात में सोते समय नारियल अथवा बादाम के तेल से बालों की मालिश करें। इससे बालों के स्कैप्ल को पोषण प्राप्त होगा और आपके बाल भी मजबूत होंगे।

विटामिस सी डाइट में जोड़ें


अपनी डाइट में विटामिन सी युक्त फलों और सब्जियों को जोड़ें। इसके सेवन से आपके बाल मजबूत होंगे। साथ ही बालों का पकना भी थम जाएगा। साथ ही आप आंवला और नींबू का सेवन अधिक से अधिक करें। जबकि बालों के स्टाइल को बदलते रहे। ऐसा इसलिए जरूरी है, क्योंकि एक तरह के हेयर स्टाइल से एक साइड के बाल कमजोर होने लगते हैं। हेयर ड्रायर का कम से कम इस्तेमाल करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…