24 घण्टे ऑनलाइन

पतियों की ये आदतें बनती हैं झगड़े का कारण

दो लोग शादी के बाद मिलकर एक परिवार बनाते हैं और कई सारे रिश्तों को जन्म देते हैं। शादी, लाइफ का वो फैसला है जिसे लेने से पहले ठीक से सोच-विचार कर लेना बहुत जरूरी है। शादी का रिश्ता खट्ठे-मीठे पलों का मिश्रण है। लेकिन…

24GhanteOnline
February 6, 2026
4 min read

दो लोग शादी के बाद मिलकर एक परिवार बनाते हैं और कई सारे रिश्तों को जन्म देते हैं। शादी, लाइफ का वो फैसला है जिसे लेने से पहले ठीक से सोच-विचार कर लेना बहुत जरूरी है। शादी का रिश्ता खट्ठे-मीठे पलों का मिश्रण है। लेकिन यदि पति-पत्नी के रिश्ते में अगर केवल खटास ही रह जाए तो फिर उस रिश्ते का कोई मतलब नहीं रह जाता। खासतौर से देखने को मिलता हैं कि शादीशुदा जोड़ा एक दूसरे के साथ रिश्ते में तो आ जाता है लेकिन अपने साथी की कुछ आदतों के कारण परेशान रहता हैं। जी हां, अपनी कुछ आदतों के चलते आप अपने पार्टनर को इरिटेट करने लगते हैं और एक वक्त ऐसा आता है जब आप दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि पतियों (Husband) की उन आदतों के बारे में जो पत्नियों (Wives) को पसंद नहीं आती हैं और लड़ाई की वजह बनती हैं। आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में...

पत्नी को रोबोट समझना

कई पुरुष (Husband) शादी के बाद अपनी पत्नी को रोबोट समझने लगते हैं और उम्मीद करते हैं कि उनकी पत्नी ऑफिस के साथ-साथ घर का सारा काम-काज संभाले और एक आदर्श बहू की तरह सास-ससुर की सेवा करे। अगर आप भी अपनी पत्नी से इतनी सारी उम्मीदें रखते हैं तो आप एक बुरे पति साबित हो सकते हैं।

पत्नी के घरवालों की बुराई

पति (Husband) अगर अपनी पत्नी के घर वालों के बारे में कुछ बुरा बोलते हैं तो पत्नियां बहुत बुरी तरह से नाराज हो जाती हैं। जब पति अपनी पत्नी के सामने उनके माता पिता, भाई-बहन या मायके के अन्य सदस्यों का मजाक उड़ाते हैं तो पत्नी को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आती। पति की यही आदत उनके बीच लड़ाई झगड़े की वजह बनती है।

बात करने का गलत लहजा

पति-पत्नी (Couples) एक गाड़ी के दो पहिए होते हैं। दोनों का एक-दूसरे के बगैर रहना मुमकिन नहीं हो सकता। दोनों को एक-दूसरे की जरूरत होती है। कई बार पति काम के तनाव के कारण अपनी पत्नी पर गुस्सा जाहिर कर देते हैं या कई बार ठीक तरीके से बात नहीं करते हैं। ऐसे में आपको बात करते समय विनम्र होने की जरूरत है ताकि उन्हें भावनात्मक ठेस ना पहुंचे। वो आपसे कुछ पल का प्यार चाहती हैं, अगर आप रोज ऐसा करेंगे तो उन्हें सबसे ज्यादा खुशी होगी।

झूठ बोलना

लड़का हो या लड़की अगर उसका पार्टनर को झूठ बोलने की आदत है, तो ये आदत आगे जाकर एक बड़ी समस्या बन सकती है। ये आदत रिश्ते में नेगेटिविटी का माहौल बना सकती है। अगर आप पार्टनर की आदत को जान लेते हैं, तो इस बारे में उससे बात करें, क्योंकि फ्यूचर में आप उसकी बातों पर विश्वास नहीं कर पाएंगे। एक दो बार समझाने के बाद भी आपका पार्टनर फिर भी लगातार झूठ बोल रहा है, तो समय रहते उससे दूरी बना लें।

पत्नी के स्वरूप पर नकारात्मक बातें

कोई भी इंसान जब आपके रंग रूप या शारीरिक बनावट पर टिप्पणी करता है, तो इसपर नाराज होना लाजमी है। वहीं अगर पति अपनी पत्नी के लुक्स का मजाक बनाए, उन्हें मोटा, लंबा या छोटा कहे, तो इस तरह के नकारात्मक कमेंट से पत्नी आहत हो सकती हैं। तारीफ करने के बजाए पत्नी के शरीर का मजाक बनाने पर वह गुस्सा हो जाती हैं।

दोस्तों या घरवालों के सामने मजाक उड़ाना

हंसी-मजाक करना अच्छी बात है, लेकिन लोगों के सामने अपने ही साथी का मजाक बनाना या उड़ाना बिल्कुल भी सही नहीं है। आपकी यह आदत पार्टनर को बुरी तरह से ठेस पहुंचा सकती है। जब आप अपने घरवालों या दोस्तों के सामने किसी बात पर पार्टनर की खिल्ली उड़ाते हैं, तो वह अंदर ही अंदर कुंठित महसूस करते हैं और साथ ही आपकी रिस्पेक्ट भी उनकी नजर में कम हो जाती है। आपका उन्हें रिस्पेक्ट करना सबसे बड़ा धर्म है।

पार्टनर की हर बात में खामी ढूंढते रहना

कुछ लोगों की आदत होती है कि वह हर एक चीज में कुछ कमी निकाल ही लेते हैं। लेकिन एक रिलेशनशिप में आपकी यह आदत भारी पड़ सकती है, क्योंकि बार-बार आलोचना सुनना भला किसे अच्छा लगता है। पार्टनर के फैसलों, उनकी बातों और विचारों का सम्मान करें। उन्हें समझने की कोशिश करें, हमेशा अपनी ही मर्जी न चलाएं। एक रिश्ते में दोनों पार्टनर्स ही बराबरी के हकदार होते हैं, ऐसे में उनकी अवहेलना न करें।

आलोचना करना

कई बार ऐसा देखा गया है कि दूसरों के सामने पति (Husband) अपनी पत्नियों की आलोचना करते नजर आते हैं। या कभी-कभी अपने मन-पसंद का खाना ना मिलने पर भी उन्हें तरह-तरह की बातें सुनाते हैं। ऐसा करना गलत है। आपको उन्हें ये बताने की जरूरत है कि उनकी कौन सी बात आपको पसंद नहीं आई। इसके बाद आपको उनके अच्छे कामों की प्रशंसा करने की भी जरूरत है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…