24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मियों में वर्किंग वुमेन फॉलो करें ये ब्यूटी टिप्स, स्किन रहेगी ठीक

गर्मियों (Summer) के मौसम में स्किन का नैचुरल ग्लो खत्म हो जाता है और स्किन से जुड़ी तमाम समस्याएं होने लगती हैं। तेज धूप में सबसे कॉमन समस्या टैनिंग की होती है। वहीं कुछ लोगों को गर्मी के दिनों में चेहरे पर दाने और…

24GhanteOnline
April 10, 2025
2 min read

गर्मियों (Summer) के मौसम में स्किन का नैचुरल ग्लो खत्म हो जाता है और स्किन से जुड़ी तमाम समस्याएं होने लगती हैं। तेज धूप में सबसे कॉमन समस्या टैनिंग की होती है। वहीं कुछ लोगों को गर्मी के दिनों में चेहरे पर दाने और मुहांसे भी होने लगते हैं। रोजाना सुबह ऑफिस जाने वाली महिलाओं को स्किन से जुड़ी ज्यादा समस्याएं होती हैं। ट्रैवलिंग के दौरान प्रदूषण, धूल मिट्टी की वजह से स्किन डैमेज और दाग धब्बे जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी रोजाना ऑफिस जाती है, तो आपको एक्सपर्ट के बताएं कुछ ब्यूटी टिप्स (Beauty Tips) को फॉलो करना चाहिए।

1) एक्सफोलिएट करें


गर्मियों (Summer) में स्किन खुद को हेल्दी रखने और किसी भी जलन या सनबर्न को ठीक करने के लिए कड़ी मेहनत करती है। ऐसे में एक्सफोलिएट करने से मदद मिल सकती है। एक्सफोलिएशन डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। ऐसा करने के बाद आपकी स्किन चमकदार दिखती है। ध्यान रखें कि त्वचा को जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएट न करें। हफ्ते में एक बार ऐसा करना ठीक है।

2) सनस्क्रीन जरूर लगाएं


बहुत ज्यादा यूवी एक्सपोजर आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है और सनबर्न, झुर्रियां, फाइन लाइन्स और समय से पहले बुढ़ापे के लक्षण दिख सकते हैं। ऐसे में एक ऐसा सनब्लॉक या सनस्क्रीन खरीदें जिसमें यूवी स्पेक्ट्रम कम से कम एसपीएफ 30 हो। घर से बाहर निकलने से पहले इसे अपनी त्वचा के सभी खुले हिस्सों पर लगाएं।

3) मेकअप कम करें


गर्मियों (Summer) के महीनों में मेकअप कम से कम करें। ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी त्वचा को सांस लेने की जरूरत होती है, इसलिए जब मौसम बहुत गर्म हो तो मिनरल-आधारित मेकअप लगाने की कोशिश करें क्योंकि ये प्रोडक्ट हल्के होते हैं। अगर आप फाउंडेशन लगाना पसंद करते हैं तो इसकी जगह एसपीएफ वाला टिंटेड मॉइस्चराइजर लगाएं। इसपर फेस पाउडर लगा सकते हैं।

4) कूलिंग मिस्ट लगाएं


गर्मी (Summer) और उमस भरी गर्मी के दिनों में चेहरे के लिए कूलिंग मिस्ट कमाल का काम करता है। यह सनबर्न और सूजन को शांत करने में मदद करता है और आपकी त्वचा को फ्रेश और चमकदार बनाता है। गर्मी में इसका इस्तेमाल करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…