विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण का आयोजन 30 को
ज्योतिर्मठ। पैनखण्डा ज्योतिर्मठ के सलूड़-डुंग्रा की रम्माण (Ramman) का आयोजन इस वर्ष 30अप्रैल को होगा। बैसाखी के पर्व पर सोमवार को ग्रामवासियों की मौजूदगी मे पंचायत पुरोहित द्वारा पंचाग गणना के बाद तिथि निश्चित की गई।…
ज्योतिर्मठ। पैनखण्डा ज्योतिर्मठ के सलूड़-डुंग्रा की रम्माण (Ramman) का आयोजन इस वर्ष 30अप्रैल को होगा। बैसाखी के पर्व पर सोमवार को ग्रामवासियों की मौजूदगी मे पंचायत पुरोहित द्वारा पंचाग गणना के बाद तिथि निश्चित की गई।
विश्व धरोहर रम्माण (Ramman) का प्रतिवर्ष बैसाख मास मे आयोजन होता है, सलूड़-डुंग्रा गाँव से विश्व पटल तक यात्रा कर चुके इस अनूठी परंपरा का आज की युवा पीढ़ी भी उत्साह के साथ निर्वहन कर रही है। इस वर्ष जिला प्रशासन द्वारा भी रम्माण मेला स्थल की साज सज्जा की ब्यवस्था की जा रही है।
विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण (Ramman) उत्सव मे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहुँचने की उम्मीद है, विगत दिनों पैनखंडा की रम्माण को विश्व पटल तक पहुँचाने वाले रम्माण के संयोजक डॉ कुशल भण्डारी ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें रम्माणमेले का न्योता दिया था।
सोमवार को बैसाखी पर्व पर ग्रामवासियों की मौजूदगी मे पंचायत पुरोहित द्वारा रम्माण (Ramman) मेला आयोजन की तिथि घोषित की गई, इस अवसर पर भरत सिंह पंवार,रणबीर सिंह चौहान, रम्माण मेला अध्यक्ष शरत सिंह रावत, उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह पंवार, सचिव विवेक कुंवर, व कोषाध्यक्ष रघुबीर सिंह कुंवर के अलावा पंचायत पुरोहित उपेंद्र नौटियाल, पश्वागण दलबीर सिंह नेगी, पूर्णानन्द सती, ओम प्रकाश सेमवाल, रघुबीर सिंह भण्डारी, भरत सिंह कुंवर व जबेरी लाल सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…
13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…
ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति
देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…
उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…
