24 घण्टे ऑनलाइन

इन बीमारियों में लाभ पहुंचाता है योग

योगा (Yoga) शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। इससे शरीर को बल मिलता है और मानसिक एकाग्रता में भी मदद मिलती है। अगर आप योगा को अपनी जीवनशैली में शामिल करते हैं तो ये हाई बीपी, ह्रदय रोग, फेफड़े की बीमारी को ठीक करने के साथ…

24GhanteOnline
May 8, 2026
2 min read

योगा (Yoga) शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। इससे शरीर को बल मिलता है और मानसिक एकाग्रता में भी मदद मिलती है। अगर आप योगा को अपनी जीवनशैली में शामिल करते हैं तो ये हाई बीपी, ह्रदय रोग, फेफड़े की बीमारी को ठीक करने के साथ पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है।

योगा (Yoga) से अनिद्रा की समस्या दूर करके अवसाद से भी निजात दिलाता है। महिलाओं में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं, हार्मोनल समस्या, ब्रैस्ट कैंसर जैसी समस्याओं में राहत दिलाने के लिए योगा एक अहम भूमिका निभाता है। इसके लिए जरुरी है कि महिलाएं अपनी दिनचर्या में योगा को जरुर शामिल करें। आगे की स्लाइड्स में जानें योगा से महिलाओं को क्या फायदे हैं।

महिलाओं में हार्मोंस के बदलाव से होने वाली समस्याएं आम है लेकिन इसे हल्के में लेना भी उचित नहीं है। मासिक धर्म के समय होने वाली समस्याएं जैसे अनियमित चक्र, पेट में होने वाली ऐंठन या मरोड़ और शरीर में एनर्जी की समस्या को दूर करने में योगा से काफी मदद मिलती है। मासिक घर्म के समय महिलाओं के शरीर में होने वाले परिवर्तन से योगा निजात दिलाता है। नियमित योग के अभ्यास से अनिद्रा, चिंता, अवसाद और मूड स्विंग होने वाली परेशानियों से राहत मिलती है।

योगा की मदद से वजन को भी कम किया जा सकता है। नियमित योगा अभ्यास से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। ये आपके बॉडी पोश्चर को सही रखता है जिससे आपका आत्मविश्वास स्तर भी अच्छा रहता है। क लोगों पर हुए शोध में ये बात सामने आई कि वो लोग जो सप्ताह में एक बार भी योगा करते हैं उनमें चार साल में वजन बढ़ने की समस्या उन लोगों से कम है जो कभी नहीं या फिर बहुत कम योगा करते हैं।

एक शोध के मुताबिक महिलाओं में पुरुषों की तुलना में ज्यादा अवसाद और तनाव देखा गया है। यह बात सामने आई है कि योगा मस्तिष्क में गुड केमिकल का स्त्राव करता है जिससे दिमाग को तनाव और अवसाद से राहत मिलती है। योगा करने से सांस की समस्या भी नहीं होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…