24 घण्टे ऑनलाइन

वैक्सिंग के बाद खुजली से परेशान, ट्राई करें ये नुस्खें

महिलाएं अपने अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग (Waxing) करवाना पसंद करती हैं। वैक्सिंग (Waxing) के दौरान थोड़ी तकलीफ और दर्द होता हैं जो कुछ समय के लिए होता हैं। लेकिन कई बार लोगों को वैक्सिंग (Waxing) के बाद दाने और…

24GhanteOnline
March 12, 2026
3 min read

महिलाएं अपने अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग (Waxing) करवाना पसंद करती हैं। वैक्सिंग (Waxing) के दौरान थोड़ी तकलीफ और दर्द होता हैं जो कुछ समय के लिए होता हैं। लेकिन कई बार लोगों को वैक्सिंग (Waxing) के बाद दाने और खुजली की समस्या सामने आती हैं जो लंबे समय तक परेशान करती हैं।

इसका वजह बनती हैं बालों को खींचने और टूटने की वजह से पोर खुलने और उनमें बैक्टीरिया आने से। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो वैक्सिंग (Waxing) के बाद होने वाले दाने और खुजली की समस्या से निजात दिलाएंगे।

- वैक्सिंग (Waxing) के बाद स्किन पर खुजली या नाखूनों से नहीं खुरचना चाहिए। अगर आपको ज्यादा ही खुजली हो रही है तो स्किन को किसी मुलायम कपड़े की मदद से हल्के से रगड़ सकते हैं।

- वैक्सिंग कराने के बाद एलोवेरा की मदद से दानों को दूर किया जा सकता है। आप हाथों, पैरों, छाती और बिकनी वैक्स के बाद एलोवेरा का इस्तेमाल कर सूजन और जलन को भी दूर कर सकते हैं। इसके लिए एलोवेरा के पत्तों से जेल निकालें और एक बॉक्स में बंद कर लें। वैक्सिंग के बाद इस जेल को स्किन पर लगाएं और मालिश कीजिए। जेल को स्किन पर पूरी रात लगा रहने दीजिए और सुबह पानी सो धो लीजिए। इस प्रक्रिया के जरिए आप दानों और जलन से छुटकारा पा सकते हैं।

- वैक्सिंग के बाद दानों और जलन से बचने के लिए घर पर चीनी स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए हाफ कप जैतून के तेल या नारियल तेल के साथ हाफ कप चीनी को मिलाएं। इस मिश्रण को स्किन पर लगाएं और धीरे-धीरे स्क्रब करें।

- अगर आपको वैक्सिंग करवाने के बाद स्किन पर दाने हो रहे हैं तो उस जगह पर बर्फ से कुछ समय तक हल्के से रगड़ें। ये प्रक्रिया तब तक आजमाएं जब तक दाने हल्के न हो जाएं। अगर आप जल्दी राहत पाना चाहते हैं तो बर्फ के साथ एलोवेरा या खीरे का उपयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए एलोवेरा और खीरे के रस को पानी के साथ ट्रे में डालकर फ्रीजर में जमा दीजिए। बाद में आईस क्यूब को स्किन पर धीरे-धीरे रगड़िए , जिसके बाद आपको दानों में राहत मिलेगी और सॉफ्ट स्किन मिलेगी।

- वैक्सिंग के बाद दानों से बचने के लिए नींबू का रस, नारियल का तेल और टी ट्री ऑयल लगाना चाहिए। वहीं, अगर आपको खुजली भी होती है तो इसके लिए आप बेबी पाउडर भी लगा सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…