24 घण्टे ऑनलाइन

नमक से मिलेगा गजब का निखार, ऐसे करें इस्तेमाल

घर कि किचन में मिलने वाला नमक (Salt) यों तो हमारे खाने में स्वाद को बढ़ाता है। जो हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। नमक ना सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाता बल्कि यह आपकी खूबसूरती के लिए भी फायदेमंद है। जो आपकी स्किन (Skin)…

24GhanteOnline
November 5, 2025
3 min read

घर कि किचन में मिलने वाला नमक (Salt) यों तो हमारे खाने में स्वाद को बढ़ाता है। जो हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। नमक ना सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाता बल्कि यह आपकी खूबसूरती के लिए भी फायदेमंद है। जो आपकी स्किन (Skin) और बालों (Hair) सबंधी कई तरह कि प्रोब्लम को दूर करता है। हम हमेशा अच्छी स्किन के लिए कई उपाय करते रहते हैं। बहुत से कॉस्मेटिक्स का प्रयोग करते हैं।

इन सब से कई बार हमारी स्किन (Skin) खराब भी होने लगती है। तो इन सब नुकसानों से बचने का आसान सा तरीका है वो है नमक। इस मामूली से दिखने वाले नमक (Salt) के कई ब्यूटी फायदे हैं। यह हमारी त्वचा को साफ और सुंदर बनाने में भी काम आता है। आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे कि कैसे आप नमक की मदद से अपनी त्वचा को सुंदर बना सकती है।

* एक चम्मच शहद में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे की टैनिंग खत्म होगी।

* नमक और शहद पिंपल्स कम करते हैं। 2 चम्मच नमक और 4 चम्मच कच्चा शहद लेकर पेस्ट बना लें। इसे साफ और सूखी त्वचा पर10-15 मिनट लगाकर छोड़ दें और बाद में समाज करें। फिर गर्म पानी में नर्म कपड़ा भिगोकर उससे चेहरा साफ कर लें।

* कई बार थकान और कम नींद के चलते आंखें सूज जाती हैं। ऐसे में आप परेशान हो जाते है कि इस सूजन को कैसे दूर किया जाए। इसके लिए आप बस किचन में जाएं और नमक के डब्बे में से थोड़ा सा नमक निकाल कर उसे गुनगुने पानी में डालकर आंखों की सिंकाई कर सकते है। किसी भी तरह की सूजन हो आप नमक के पानी से सिंकाई करके आराम पा सकते हैं।

* आधे कप नमक को 3 कप पानी में उबालें और फिर इस पानी से चेहरे पर स्टीम लें। इससे आपके पोर्स खुल जाएंगे और पिंपल्स भी कम होंगे।

* अगर आप अपनी स्किन पर ग्लो चाहते है तो इसके लिए आप आधे कप नारियल तेल में 2 चम्मच नमक डालें और अच्छे से मिला लेंवे। अब इसे फेस और शरीर पर स्क्रब की तरह यूज करें जिससे डेड स्किन निकल जाएगी और निखार भी आएगा। इसके लिए आप साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का भी यूज कर सकते हैं।

* दो चम्मच ओटमील पाउडर, एक चुटकी सेंधा नमक, 6 बूंद नींबू का रस और 5 बूंद बादाम का तेल एक साथ मिलाएं। इसके बाद इस स्क्रब को अपने चेहरे पर लगाकर कम से कम 5 मिनट लगा रहने दे, इसके बाद साफ पानी से धो लें।

* नहाने के पानी में एक चम्मच नमक डालें और इससे नहाएं। आप तरोताज़ा महसूस करेंगे। साथ ही ये त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…