बढ़ती उम्र में भी खुद को दिखा सकते है स्टाइलिश, दे खुद पर ध्यान
उम्र के साथ फैशन और स्टाइल भी बदलता रहता है। अपनी एज के मुताबिक फैशन फॉलो करने के चक्कर में कई बार महिलाएं इस तरह की गलतियां कर देती हैं कि वह एजेड (Old Age) दिखने लग जाती हैं।एक समय था जब महिलाओं के लिए शादी के कुछ साल…

उम्र के साथ फैशन और स्टाइल भी बदलता रहता है। अपनी एज के मुताबिक फैशन फॉलो करने के चक्कर में कई बार महिलाएं इस तरह की गलतियां कर देती हैं कि वह एजेड (Old Age) दिखने लग जाती हैं।एक समय था जब महिलाओं के लिए शादी के कुछ साल बाद तक ही सुंदर दिखना जरूरी समझा जाता था। लेकिन सौंदर्य के प्रति बढ़ती जागरूकता और बाजार के तेजी से विकास ने इस धारणा को बदल दिया है कि महिलाएं उम्र के एक खास मोड़ तक ही खुद को सुंदर बनाए रख सकती हैं। नई धारणा यह कहती है कि आप हर उम्र में सुंदर दिख सकती हैं। बस जरूरत है तो केवल खुद पर अधिक ध्यान देने की।
त्वचा की देखभाल
उम्र बढऩे का सबसे पहला असर आंखों और चेहरे पर ही दिखता है। ऐसे में ज़रूरत है, उसकी एक्स्ट्रा केयर की। चेहरे को रोज़ाना फेस वॉश से धोएं। इसके बाद मॉयस्चराइज़र का इस्तेमाल करें। अगर आंखों के नीचे डार्क सर्कल हैं तो इसे हटाने के लिए अंडर आईक्रीम का इस्तेमाल करें।
मेकअप
यदि मेकअप को सही तरह से प्रयोग किया जाये तो बढ़ती उम्र की निशानियों जैसे रिंकल्स, फाइन लाइन्स, एज स्पॉट्स और सन डैमेज को छिपाया जा सकता है और आपकी सर्वश्रेष्ठ खूबियां उभारी जा सकता है।हाइड्रेटिंग प्रापर्टीज वाला मेकअप एजिंग त्वचा के लिये बेहतर कारगर होता है जो आसानी से सूख जाता है।
आरामदायक ड्रेसेस
आप इलैस्टिक वेस्बैंड्स यानी आधुनिक लेकिन आरामदायक ड्रेसेस को अपनाएं। आपको कैजुअल और फॉर्मल वियर को अपनाना होगा जो कि आपको स्टाइलिश लुक देते हैं। जब आप बैठती हैं तो आपकी बैक बॉडी को अधिक फैला हुआ नहीं दिखाता जैसा कि जींस और टाइट सूट में होता है। इसके साथ ही अगर लम्बा कुर्ता और डिजाइनर लैगिंग्स पहनें तो आप और भी आकर्षक दिखेंगी।
बाल
बालों का सॉल्ट-पेपर लुक कई लोगों पर काफी फबता है, लेकिन यह आप पर भी अच्छा लगे यह जरूरी नहीं। सफेद होते बालों के रंग पर जरूर ध्यान दें। इसके लिए आप हेयर डाई की मदद भी ले सकती हैं। हालांकि, ज्यादा डार्क कलर से दूरी बनाएं क्योंकि यह आपके बालों को अननैचरल लुक दे सकता है। साथ ही हेयर शाइनर जरूर लगाएं ताकि आपके बाल युवाओं की तरह दमकते हुए दिखें।
इन बातों का ध्यान जरूर रखें
15-20 दिन में एक बार फेशियल करवाएं,खाने पर ज्यादा ध्यान दें, 7 बादाम, 7 किशमिश, 2 अखरोट रोज खाएं।झुर्रियों को छुपाने के लिए कंसीलर का सही तरीके से इस्तेमाल करें। धूप में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें और किसी अच्छी एंटी- रिंकल क्रीम से फेशियल करवाएं।ज्यादा हैवी मेकअप न करें, हल्के रंग की लिपस्टिक का इस्तेमाल करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
