24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मियों में भी मिलेगा ग्लोईंग और बेदाग चेहरा, ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये फेसपैक

गर्मियों में स्किन की खास देखभाल करना बेहद जरुरी होता है। पसीना, धूल , धूप गंदगी की वजह से स्किन डैमेज हो सकती है। इसलिए केमिकल वाले प्रोडक्टों की बजाय घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करके स्किन की देखभाल भो हो जाएगी और…

24GhanteOnline
April 13, 2025
2 min read

गर्मियों में स्किन की खास देखभाल करना बेहद जरुरी होता है। पसीना, धूल , धूप गंदगी की वजह से स्किन डैमेज हो सकती है। इसलिए केमिकल वाले प्रोडक्टों की बजाय घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करके स्किन की देखभाल भो हो जाएगी और किसी तरह का साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन ने कुछ ऐसे फेसपैक (Face Packs) बताएं है जिन्हे लगा कर स्किन की देखभाल भी कर सकते है और तमाम स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा भी मिलता है।

इसके लिए आप चावल के आटे का फेसपैक (Face Packs) ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच कच्चा दूध, आधा चम्मच बादाम पाउडर, एक चम्मच चावल का आटा और गुलाब जल को मिक्स कर लें। फिर चेहरे को साफ करके इसे लगा लें। दस मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए इसे चेहरे से धो लें।

गर्मियों में सबसे अच्छा फेसपैक (Face Packs) तुलसी का ही। इससे स्किन की रैशेज और रेडनेश से छुटकारा मिलता है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में तुलसी की पत्तियों, गुलाबजल,चंदन पाउडर और मुल्तानी मिट्टी डालकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। पंद्रह मिनट के बाद चेहरा धो लें।

चमकदार स्किन के लिए गुलाब का फेसपैक (Face Packs) लगा सकती है। इसके लिए पंद्रह से बीस गुलाब की पंखुड़ियों को मिक्सी में पीस लें। एक कटोरी में निकाल कर इसमें एक चम्मच शहद और दही को मिक्स कर लें। संतरे का छिलका भी कद्दूकस कर सकती है। फिर इसे चेहरे पर लगा लें। फिर इसे धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…