सोना बाथ से मिलेंगे सौंदर्य के फायदे
सोना बाथ (Sona Bath) एक ऐसा कमरा होता है जिस में गरम चट्टानों पर फव्वारों द्वारा पानी डाला जाता है, जिस से कमरे में भाप पैदा होती है. कमरे में अपनी जरूरत के अनुसार तापमान को कम या अधिक किया जा सकता है. सोना बाथ का…
सोना बाथ (Sona Bath) एक ऐसा कमरा होता है जिस में गरम चट्टानों पर फव्वारों द्वारा पानी डाला जाता है, जिस से कमरे में भाप पैदा होती है. कमरे में अपनी जरूरत के अनुसार तापमान को कम या अधिक किया जा सकता है. सोना बाथ का प्रयोग रिलैक्सेशन के अलावा औषधीय रूप में भी किया जाता है.
सोना बाथ (Sona Bath) त्वचा के रोमछिद्रों को खोल कर शरीर के टौक्सिंस को निकाल कर शरीर में रक्तसंचार को बेहतर और त्वचा को स्वस्थ व चमकदार बनाता है. त्वचा की मृतकोशिकाओं को हटा कर तन को अधिक युवा दिखाने में मदद करता है.
फिक्स्ड सोना बाथ रूम सर्वोत्तम रहता है. इस सब से अच्छी क्वालिटी के पाइनवुड का प्रयोग किया जाता है. इस के वुडपैनल में टंग व ग्रूव जौइंट्स होते हैं, जो एक्सपैंशन व कौंटै्रक्शन का ध्यान रखते हैं. सोना रूम की एक्सैसरीज में सैंड टाइमर, वाटरकिट, लैडल, हीटर गार्ड, टौवल रैक्स, रोवहुक्स, हैडरैस्ट व लाइट कवर पाइनवुड के बने स्पीकर बौक्स होते हैं.
सोना बाथ ट्रीटमैंट माइंड व बौडी दोनों के लिए रिलैक्सिंग व पैंपरिंग करने वाला है, यह मानना है ब्यूटी एक्सपर्टों का. उन का मानना है कि सोना बाथ में शरीर से पसीना निकलता है और त्वचा के रोमछिद्र खुलते हैं, जिस से त्वचा की डीप क्लींजिंग व टोनिंग होती है.
सोना बाथ के फायदे :सोना बाथ मांसपेशियों के दर्द को दूर करने में भी लाभप्रद सिद्ध होता है, क्योंकि गरम भाप से रक्तसंचार बढ़ता है और शरीर की मांसपेशियां तनावरहित होती हैं. सोना बाथ उन लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है, जिन्हें अनिद्रा की शिकायत होती है. सोना बाथ रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में भी लाभदायक सिद्ध होता है.
जब हमारे शरीर का तापमान बढ़ता है तब सोना बाथ से हमारे शरीर के वायरस व बैक्टीरिया नष्ट होते हैं और हमें कोल्ड साइनैसिस, ब्रौंकाइटिस व लारेनगाइटिस जैसी बीमारियों से भी नजात मिलती है. कुछ लोगों के लिए सोना बाथ जहां स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी होता है, वहीं कुछ लोग सोना बाथ का प्रयोग मानसिक शांति व खूबसूरती के लिए भी करते हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
