फेस के शेप के अनुसार लगाएं बिंदी, दिखेंगी बेहद खूबसूरत
भारतीय महिलाएं जब श्रृंगार (Makeup) करती हैं तो अपने लुक में हर उस चीज को शामिल करती हैं जो अपनी संस्कृति की झलक देने के साथ ही लुक में निखार लाने का काम करें। ऐसे में मेकअप का एक हिस्सा हैं बिंदी (Bindi) जो माथे पर…

भारतीय महिलाएं जब श्रृंगार (Makeup) करती हैं तो अपने लुक में हर उस चीज को शामिल करती हैं जो अपनी संस्कृति की झलक देने के साथ ही लुक में निखार लाने का काम करें। ऐसे में मेकअप का एक हिस्सा हैं बिंदी (Bindi) जो माथे पर सुसज्जित होते हुए आपके लुक को वह रंग देती हैं जो शायद मेकअप भी ना दे पाए।
लेकिन इसके लिए जरूरी हैं कि आप बिंदी (Bindi) का चुनाव सही करें। बिंदी (Bindi) का चुनाव अगर गलत किया जाएगा तो आपके लुक के साथ ये नाइंसाफी ही होगी। आपको अपने फेस शेप के अनुसार बिंदी का चुनाव करना चाहिए जो चहरे को फबता हैं और बिंदी आपकी सुंदरता में चार चांद लगाती हैं। तो आइये जानते हैं फेस शेप क अनुसार कैसे करें बिंदी का चुनाव...
हार्ट शेप फेस
हार्ट शेप फेस वाली लड़कियों का फॉरहेड काफी ब्रॉड होता है। इसमें वाइड चीकबोन होती है और नैरो चीन भी। इस चेहरे पर किसी भी आकार की बड़ी बिंदी को दूर रखना चाहिए। दरअसल बड़ी बिंदी से बड़ा फॉरहेड और बड़ा लगता है। इस चेहरे के लिए आपको सर्कुलर और छोटी बिंदी ही लगानी चाहिए।
स्क्वायर शेप
इस चेहरे में चीकबोन्स, फॉरहेड और चिन, तीनों ही एक से आकार की होती हैं। इसके साथ इस चेहरे की एक खासियत ये भी होती हैं कि इसके चीकबोन्स काफी स्ट्रॉंग होती हैं और जालाइन ब्रॉड। बिंदी ऐसी लगानी होती है कि इस चेहरे की खामियां ना दिखें। इस चेहरे पर हाफ मून शेप बिंदी अच्छी लगती है। साथ बड़ी बिंदी भी खूब फबती है।
गोल चेहरा है तो
गोल चेहरे वाली लड़कियों को ऐसी बिंदी बिलकुल नहीं लगानी चाहिए, जिनमें उनका चेहरा और ज्यादा गोल लागे। इसलिए गोल और बड़ी गोल बिंदी से बचें। बल्कि आप लोग ऐसी बिंदी लें, जो आकार में वर्टिकल हो यानि खड़े लुक में हो। इस तरह से आपके चेहरे के फीचर्स बेलेन्स हो जाते हैं।
ओवल शेप
ओवल शेप ग्लोबली आइडल शेप है। मतलब इस शेप के साथ कुछ भी अच्छा लगता है। इसमें चीकबोन्स थोड़ी वाइड होती हैं। बस एक छोटी टिप ये है कि अगर आपका चेहरा थोड़ा लंबा है तो आप वो बिंदी बिलकुल न चुनें, जो लंबी हों।पिंपल से मिलेगा छुटकारा, इन चीजों से बना लें दूरी
डायमंड फेस
डायमंड फेस का फॉरहेड छोटा होता है। इसमें जालाइन और चीकबोन्स काफी अलग से नजर आती हैं। इस चेहरे पर चिन भी पॉइंटेड होती है। ये एक ऐसा चेहरा है, जिस पर किसी भी आकार की बिंदी लगाई जा सकती है। बहुत शार्प डिजाइन की बिंदी लगाने से बचें। दरअसल खूब सारे एंगल इस डिजाइन के लिए अच्छे नहीं होते हैं।Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
