• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : एके शर्मा

Writer D by Writer D
08/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश में भीषण गर्मी व उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े, इसके लिए ऊर्जा विभाग ने कल शाम मांग के अनुरूप 26215 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार विद्युत की मांग बढ़ रही है, इसके पहले 15 मई 2022 को प्रदेश में पहली बार ऐतिहासिक 25436 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति की गई थी।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी उपभोक्ताओं को पर्याप्त एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए संकल्पित है। इसके लिए प्रदेश में विद्युत की सुचारू व्यवस्था बने,इसके प्रयास किए जा रहे हैं तथा छोटी-छोटी कमियों को भी दूर करने के लिए विद्युत कार्मिक 24×7 काम करते हुए इसमें अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने सभी विद्युत कार्मिकों को इसके लिए धन्यवाद दिया है।

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो, इसके लिए ऊर्जा विभाग में ‘सम्भव’ नामक व्यवस्था लागू की गई है, जिसके तहत उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण एवं स्थानीय स्तर पर ही समाधान अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। साथ ही कहीं से भी कोई शिकायत ना आए, इसके लिए भी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है, कि वे अपनी कार्य संस्कृति में बदलाव लाकर ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनता की सेवा करें। उनके कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मोदी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, फसलों पर MSP बढ़ोतरी की दी मंजूरी

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को बेहतर  बनाने के लिए विद्युत उपकरणों के प्रीवेंटिव मेंटिनेस पर जोर दिया जा रहा है। जर्जर व झूलते तारों को ठीक कराया जा रहा है।लोड बैलेंसिंग बनाने व ट्रिपिंग को रोकने के लिए ट्रांसफॉर्मर, फीडर व उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि के साथ ही अंडरग्राउंड केबिलिंग कराई जा रही है। विद्युत चोरी रोकने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। इन सभी कार्यों के सार्थक परिणाम आए, इसके लिए  सभी उपभोक्ताओं की भी इसमें सहभागिता जरूरी है।

Tags: Lucknow NewsPower supplyup energy
Previous Post

Credit Card यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अब UPI से…

Next Post

अवनी लेखरा ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश की घटना पर जताया दु:ख

12/06/2025
Viksit Krishi Sankalp Abhiyan
उत्तर प्रदेश

20.19 लाख से अधिक किसानों को दी गई खेती की नई तकनीक की जानकारी

12/06/2025
उत्तर प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

12/06/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

धार्मिक स्थलों की गरिमा अक्षुण्ण रखते हुए मूलभूत सुविधाओं का करें विकास: मुख्यमंत्री

12/06/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी युग़ पुरुष है, जिन्होंने देश की नींव को मजबूत किया: एके शर्मा

12/06/2025
Next Post
avani lekhara

अवनी लेखरा ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई

यह भी पढ़ें

टेरर फंडिंग केस में एनआईए की श्रीनगर और दिल्ली में की छापेमारी

29/10/2020
Road Accident

भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में कार घुसी, तीन की मौत, पांच घायल

08/12/2020

स्कूल के प्रधानाचार्य क्षय रोगी को लें गोद : आनंदीबेन पटेल

03/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version