• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

 प्रदेश की शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटें: सीएम योगी

Writer D by Writer D
04/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है उत्तर प्रदेश की शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने शुक्रवार देर रात गोरखपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी जनपदों के अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने (CM Yogi) कहा है प्रदेश में कायम अमन-चैन को खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। संबंधित अधिकारी प्रत्येक जनपद की प्रत्येक सूचना को गंभीरता से लें।

उन्होंने कानपुर की घटना पर निर्देशित किया कि उपद्रवियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। आवश्यकता होने पर वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। अनावश्यक बयानबाजी करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। डायल-112 के वाहन नियमित पेट्रोलिंग करें। पुलिस नियमित फुट पेट्रोलिंग भी करे।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का निराकरण कराएं। बैंकर्स के साथ होने वाली बैठकों में उद्यमियों के प्रतिनिधियों को भी बुलाया जाए और जनप्रतिनिधियों के साथ भी प्रत्येक माह में बैठक की जाए। आम जनमानस के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए।

थाना-तहसील संवदेनशील होंः CM Yogi

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण हो। थाना-तहसील संवदेनशील होकर कार्य करें। शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त हो। ज्यादा शिकायतें संज्ञान में आने पर सम्बन्धित थाने एवं तहसील की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

सड़क पर धार्मिक गतिविधियां न होंः CM Yogi

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सड़क पर धार्मिक गतिविधियां न आयोजित हों। गत दिनों अभियान चलाकर धार्मिक स्थलों से या तो माइक उतारे गए हैं या उनकी आवाज कम की गई है। यह सुनिश्चित किया जाए कि दोबारा धार्मिक स्थलों के माइक की आवाज तेज न हो।

बीमारू नहीं अब स्वावलंबी व समर्थ है उत्तर प्रदेश : सीएम योगी

10 जून तक सभी सड़कें अतिक्रमण मुक्त होंः CM Yogi

मुख्यमंत्री (CM Yogi)ने समस्त जिलों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि 10 जून तक सभी सड़कें अतिक्रमण मुक्त होनी चाहिए। अवैध टेम्पो स्टैंड हटा दिए जाएं। बसों को भी उनके निर्धारित स्थान पर ही पार्क कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी प्रतिष्ठान के स्वामी सड़क पर आगे बढ़कर दुकान न लगाएं। स्ट्रीट वेंडरों का व्यवस्थित पुनर्वास किया जाए। इनको पीएम स्वनिधि योजना का लाभ भी दिलाया जाए।

इस ‘खबर’ को दिखाने पर पत्रकार पर हुआ जानलेवा हमला, हालत गंभीर

मंत्री करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षाः CM Yogi

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि मंत्री स्तरीय समूह आगामी 11 जून से पुनः मंडलीय व जनपदीय दौरे पर जाएंगे। यह समूह इन बिन्दुओं के साथ कानून-व्यवस्था की भी समीक्षा करेंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश के सभी जिलों से प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी जुड़े।

Tags: cm yogigorakhpur newsup news
Previous Post

इस ‘खबर’ को दिखाने पर पत्रकार पर हुआ जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Next Post

यूपी में Monkeypox की एंट्री, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

vitamin-b12
Main Slider

गेहूं के आटे में मिलाएं ये एक चीज, दूर होगी Vitamin-B12 की कमी

15/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ खड़ी योगी सरकार

14/05/2026
Next Post
Mpox

यूपी में Monkeypox की एंट्री, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबियत बिगड़ी, बेंगलुरू अस्पताल में एडमिट

01/10/2025

पांच रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल

08/01/2021
Chandrababu Naidu

52 दिनों से जेल में बंद चंद्रबाबू नायडू को बड़ी राहत, मिली जमानत

31/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version