• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्राथमिक विद्यालय का बाउंड्री वॉल और गेट गिरने से एक छात्रा की मौत

Writer D by Writer D
19/05/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रतापगढ़
0
Dead Body

Dead Body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़। जनपद के कुंडा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को प्राथमिक विद्यालय (School) में लगा गेट और बाउंड्री वाल गिरने से गेट के नीचे दबकर एक छात्रा की मौत ( death) हो गई। वहीं दो छात्र घायल हो गए। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और हड़कंप मच गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए कुंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया है। हादसे की सूचना पर छात्रा के परिजन विद्यालय पहुंचे और हंगामा करने लगे। पुलिस ने मृतक छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कुंडा के बाने मऊ प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गई थी, लेकिन वहां समय पर अध्यापक नहीं आने के कारण गेट बंद था। वह कुछ बच्चों के साथ गेट पर लटककर खेलने लगी, तभी गेट और बाउंड्री वाल ढह गई और इसमें एक सात वर्ष की बालिका बंदना दब गई, जिसकी मौके पर ही मौत ( death) हो गई। जबकि दो अन्य छात्रों को आसपास के लोगों ने दौड़कर मलबे से निकाल लिया और अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस भीषण घटना के बाद जैसा कि अतीत में होता रहा है उसी परंपरा का अनुसरण करते हुए जिले के आला हकीम ने अब जांच की बात कही है, जबकि इसी तरह बीएसए ने भी मामले की जांच कराए जाने की बात की है। तमाम सवालों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर निर्माण कार्य के दौरान अधिकारियों ने निरीक्षण क्यों नहीं किया। विभाग के जेई जो इस निर्माण कार्य की निगरानी करते हैं, उनकी जवाबदेही क्यों नहीं तय हुई।

ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना इसलिए भी घटी है, क्योंकि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किया गया और निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किस लिए हुआ है क्योंकि इसमें 40 से 45 प्रतिशत तक कमीशन दिया गया है। हालात बेहद गंभीर है ऐसे में यदि कभी किसी स्कूल या अस्पताल की छत ढह गई तो क्या होगा तमाम कोशिशों के बावजूद जिले में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है और इस मुद्दे को लेकर जिले के आला हाकिम गंभीर भी नजर नहीं आ रहे।

जिलाधिकारी डॉ नितिन बंसल का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय का गेट और बाउंड्रीवाल गिरने की घटना हुई है। एक छात्रा की मौत हुई है, दो छात्र घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।एसडीएम कुंडा को मौके पर भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी, यदि मानक के अनुसार विद्यालय की बाउंड्री नहीं बनाई गयी है तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी करवाई की जाएगी।

Tags: pratapgarh newsup news
Previous Post

IPL 2022: लखनऊ ने खत्म किया केकेआर का सफर, प्लेऑफ में पहुंचे नवाब

Next Post

उपनिरीक्षक भर्ती की प्रवेश परीक्षा में नकल कराने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश बन रहा इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी का हब: मुख्यमंत्री

13/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

परिणाम ही मापदंड, स्वास्थ्य सेवाओं में हुआ व्यापक सुधारः मुख्यमंत्री योगी

13/02/2026
Gramodyog Rojgar Yojana
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत 16,000 लोगों को मिलेगा रोजगार

13/02/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

जगमग हुए प्रदेश के सभी गांव, उद्यमों ने पकड़ी रफ्तार

13/02/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विपक्ष का काम केवल आलोचना करना, बजट पढते तो सरकार को देते धन्यवाद: उप मुख्यमंत्री

13/02/2026
Next Post
arrested

उपनिरीक्षक भर्ती की प्रवेश परीक्षा में नकल कराने वाले दो शातिर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

murder

मामूली विवाद के बाद दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में एक घायल, गांव में तनाव

04/12/2020
Dev Deepawali

देव दीपावली कब है, जानें सही तिथि एवं महत्व

07/11/2024
Tanzin Fatima

साइकिल रैली जौहर यूनिवर्सिटी को बर्बाद करने की कोशिश को रोकने के लिए है शांतिपूर्ण आंदोलन

11/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version