• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देव दीपावली कब है, जानें सही तिथि एवं महत्व

Writer D by Writer D
07/11/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Dev Deepawali

Dev Deepawali

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिवाली के 15 दिनों बाद देव दीपावली (Dev Deepawali) मनाई जाती है। इस दिन दिवाली की तरह ही घरों में दीये जलाए जाते हैं। खासतौर से काशी या बनारस में देव दीपावली की खास धूम रहती है। बनारस की देव दीपावली देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। इस दिन काशी के सभी घाटों को दीयों से सजाया जाता है। देव दीपावली के दिन पूरा बनारस दीयों की रौशनी से जगमगाता रहता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि के दिन देव दीपावली मनाई जाती है। तो आइए जानते हैं कि इस साल देव दीपावली कब मनाई जाएगी और इसे मनाने के पीछे की धार्मिक मान्यता क्या है।

देव दीपावली (Dev Deepawali) क्यों मनाई जाती है?

पौराणिक कथा के अनुसार, त्रिपुरासुर नामक एक राक्षस था जिसने अपने शक्ति के बल पर स्वर्ग सहित तीनों लोक पर अपना अधिकार जमा लिया था। उसके आतंक से देवगतागण भी परेशान हो गए थे। तब सभी देवतागण भगवान शिव के शरण में पहुंचे और उनसे मदद की प्रार्थना की। इसक बाद भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का संहार किया। त्रिपुरासुर के अंत होने की खुशी में सभी देवताओं ने भगवान शिव के धाम काशी पहुंच कर उनको धन्यवाद दिया और गंगा किनारे दीप प्रज्जवलित किए। कहते हैं कि तब से ही इस दिन को देव दीपावली (Dev Deepawali) के नाम से जाना जाने लगा। बता दें कि जिस दिन त्रिपुरासुर का वध हुआ था वह दिन कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि थी।

देव दीपावली (Dev Deepawali) 2024 तिथि और मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 15 नवंबर 2024 को सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर होगा। पूर्णिमा तिथि का समापन 16 नवंबर को तड़के 2 बजकर 58 मिनट पर होगा। देव दीपावली 15 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी।

देव दीपावली (Dev Deepawali) महत्व

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, देव दीपावली (Dev Deepawali)  के दिन देवतागण धरती पर दिवाली मनाने आते हैं। इसलिए इसे देवताओं की दिवाली कहा जाता है। कहते हैं कि हर साल देव दीपावली के दिन भगवान शिव की नगरी काशी में देवतागण गंगा किनारे दीये जलाने आते हैं।

देवताओं के स्वागत में ही इस दिन गंगा घाट से लेकर मंदिर और घरों में दीया जलाया जाता है। देव दीपावली के दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। देव दीपावली (Dev Deepawali) के दिन दीप दान भी किया जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

Tags: dev deepawali dateDev Deepawali importancedev deepawali in varanasiDev Deepawali kashiDev Deepawali muhurat
Previous Post

विवाह पंचमी पर करें इन मंत्रों का जाप, घर में होगा खुशियों का आगमन

Next Post

अक्षय नवमी कब है, आंवले के वृक्ष के पूजन से मिलेगी श्री हरि की कृपा

Writer D

Writer D

Related Posts

Sleep
फैशन/शैली

बालों के साथ आप भी करती है ऐसा, तो हो जाये सावधान

23/06/2026
Unwanted Hair
फैशन/शैली

चिन पर है कड़े बाल, बिना दर्द हटा देगा ये नुस्खा

23/06/2026
CM Yogi canceled all official programs for Tuesday.
Main Slider

सीएम योगी ने रद्द किए मंगलवार के सभी आधिकारिक कार्यक्रम

22/06/2026
CM Yogi
Main Slider

अलीगढ़ दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ रवाना हुए मुख्यमंत्री

22/06/2026
A massive fire broke out at a coaching centre in Lucknow.
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड में 14 की मौत, CM योगी ने रद्द किया दौरा

22/06/2026
Next Post
Amla Navami

अक्षय नवमी कब है, आंवले के वृक्ष के पूजन से मिलेगी श्री हरि की कृपा

यह भी पढ़ें

सपना चौधरी

देखे सपना चौधरी का यह गाना ‘तालिबान का कानून’, सोशल मीडिया पर मचा रहा है धमाल

06/08/2020
arrested

25 हजार के दो इनामी हत्यारोपियों को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

25/08/2021
Nijjar Murder Case

निज्जर की हत्या मामले में तीन भारतीय संदिग्ध अरेस्ट, कनाडा पुलिस ने जारी की तस्वीर

04/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version