Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कल लखनऊ में होगा सुब्रत रॉय का अंतिम संस्कार

Subrata Roy

Subrata Roy

लखनऊ। देश के दिग्गज उद्योग समूह ‘सहारा इंडिया परिवार’ के मुखिया सुब्रत रॉय (Subrata Roy) सहारा का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ में किया जायेगा।

श्री रॉय (Subrata Roy) का मंगलवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में हृदय गति रूकने से निधन हो गया था। संस्थान के सूत्रों के मुताबिक श्री रॉय का पार्थिव शरीर बुधवार दोपहर मुबंई से यहां लाया जायेगा। सहारा शहर में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिये रखा जायेगा। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को गोमतीनगर स्थित बैकुंठ धाम में किया जायेगा।

गौरतलब है कि सहारा समूह के संस्थापक श्री राॅय (Subrata Roy) लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह रक्तचाप और हाइपरटेंशन के अलावा कई अन्य बीमारियाें से ग्रसित थे। 12 नवंबर को तबीयत बिगड़ने पर उन्हे मुबंई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) में भर्ती कराया गया था।

जानें सुब्रत राय को क्यों कहते थे सहारा श्री, इन खेलों से था प्यार

बिहार के अररिया जिले में 10 जून 1948 को जन्मे श्री रॉय (Subrata Roy) ने सहारा समूह की शुरुआत 1978 में गोरखपुर से की थी। माइक्रो फाइनेंस के क्षेत्र में करीब चार दशकों तक उनकी धाक रही। इस दौरान सहारा समूह का कारोबार देश विदेश में फैला। रियल एस्टेट, फाइनेंस, मीडिया, एंटरटेनमेंट, हेल्थ केयर, हॉस्पिटैलिटी, रिटेल, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी तक में सहारा समूह की चमक फैली।

Exit mobile version