Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जानें सुब्रत राय को क्यों कहते थे सहारा श्री, इन खेलों से था प्यार

Subrata Roy

Subrata Roy

सुब्रत राय (Subrata Roy) दुनिया में नहीं रहे। भारत में कारोबारी दुनिया के वह बड़ा नाम थे। उन्होंने अपने समय में बड़ा नाम कमाया। जिस समय क्रिकेट और हॉकी को जरुरत थी, उन्होंने ‘सहारा’ दिया। लंदन से न्यूयॉर्क तक उन्होंने असेट्स खरीदे। इंफ्रा से लेकर हाउसिंग और मीडिया जैसे कई सेक्टर में उन्होंने अपने कारोबार का विस्तार किया। उनके बेटों की शादी आज भी देश की सबसे बड़ी वेडिंग में से एक मानी जाती है। लोग उन्हें स​हारा श्री से नाम से बुलाते थे। ऐसी तमाम बाते हैं, जिनके बारे में आपको नहीं पता होगा। आइए आपको भी बताते हैं…

सुब्रत रॉय (Subrata Roy) का निधन

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार को 75 साल की उम्र में निधन हो गया। कंपनी ने बताया की वह कुछ समय बीमार चल रहे थे। मुंबई में कोकिलाबेन हॉस्पिटल में रात 10 बजकर 30 मिनट पर उनकी मौत हो गई।

क्यों कहते थे सहाराश्री?

10 जून 1948 को जन्मे सुब्रत रॉय (Subrata Roy) बिजनेस सोसायटी के प्रमुख लोगों में से एक थे। उन्होंने सहारा इंडिया परिवार की स्थापना की और समूह के कर्मचारी उन्हें सहारा श्री कहकर संबोधित करते थे।

लंदन न्यूयॉर्क में खरीदे थे असेट्स

सुब्रत रॉय ने फाइनेंस, हाउसिंग, मैन्युफैक्चरिंग, एविएशन और मीडिया जैसे सेक्टर्स में अपने बिजनेस का विस्तार किया। उन्होंने न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल और लंदन के मशहूर ग्रोसवेनर हाउस जैसे ग्लोबल असेट्स को अपने नाम किया।

नहीं रहे ‘सहाराश्री’, मुंबई में ली अंतिम सांस

क्रिकेट और हॉकी से प्यार

उनकी लीडरशिप में, सहारा ने भारतीय क्रिकेट और हॉकी टीमों को भी स्पांसर भी किया। फॉर्मूला वन रेसिंग टीम के मालिक बने। लगभग दो दशक पहले उनके दो बेटों की शादियां आज भी भारत की सबसे बड़ी वेडिंग में से एक हैं।

अरबों डॉलर का कारोबार

अपने प्राइम में रॉय ने सहारा ग्रुप को अरबों डॉलर का इंटरप्राइज बनाया था, जो देश के सबसे बड़े इंप्लॉयर्स में से था। उनके जितने दोस्त राजनीति में थे। उतने ही लोगों से उनकी पहचान बॉलीवुड से भी थी।

सहाराश्री के निधन पर अखिलेश और शिवपाल ने जताया शोक

2014 में हुए गिरफ्तार

रॉय (Subrata Roy) को 2014 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार किया गया था। वह अपनी कंपनियों द्वारा निवेशकों को 20,000 करोड़ रुपए की राशि वापस न करने के कारण अवमानना मामले में कोर्ट पेश नहीं हो सके थे। बाद में जमानत मिल गई।

Exit mobile version