• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्किन ड्राइनेस की समस्या से है परेशान , इस तरह करें देखभाल

Writer D by Writer D
26/01/2026
in फैशन/शैली
0
Dry Skin

Skin Dryness

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सर्दियों (Winter) का मौसम शुरू हो चुका है। सर्दियां यूं तो सबको अच्छी लगतीं हैं लेकिन इस मौसम में हमारी त्वचा (Skin) रूखी और बेजान हो जाती है। इस मौसम में हवा में नमी बेहद कम होती है और ये शुष्क हवा हमारी त्वचा से नमी छीन लेती है। अगर किसी की त्वचा पहले से ड्राई (Dry Skin) है तो ठंड का मौसम उसकी स्किन को और रूखा बना देता है। इसलिए जरूरी है कि इस मौसम में स्किन की एक्स्ट्रा केयर की जाए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आपकी त्वचा रूखी नहीं होगी और हमेशा चमकदार और खूबसूरत दिखेगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

फेशियल ऑयल से करें मॉइश्चराइज

ठंड में स्किन को ड्राई होने से बचाने के लिए फेशियल ऑयल का इस्तेमाल करें। यह स्किन को हमेशा मॉइश्चराइज करता है, जो चेहरे के लिए काफी अच्छा होता है। चेहरे को मॉइश्चराइज करने के लिए आप नारियल तेल, अरंडी का तेल, जैतून का तेल सहित बटरमिल्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।

नारियल तेल नमी को रखेगा बरक़रार

नारियल तेल नमी को बरक़रार रखने में सबसे बेहतर माना जाता है। इसे आप नहाने के बाद अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। नहाने से पहले भी इसका इस्तेमाल फायदेमंद होगा। इसके लिए आप नहाने से एक घंटे पहले त्वचा पर नारियल तेल लगाकर थोड़ी देर मालिश करें और बाद में नहा लें, त्वचा रूखी नहीं होगी।

स्किन को अधिक एक्सफोलिएट न करें

त्वचा को एक्सफोलिएट करने से मृत कोशिकाएं बाहर निकल आती हैं। लेकिन सर्दियों के मौसम में स्किन पहले से ही ड्राई होती है। इस दौरान स्किन को अधिक एक्सफोलिएट करने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए सर्दी के मौसम में हफ्ते में केवल एक बार अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करें।

गुनगुने पानी से करें चेहरे की सफाई

सर्दियों के मौसम में गर्म पानी से नहाने के कारण चेहरा और ड्राई हो जाता है। इसलिए चेहरे को गर्म की जगह गुनगुने पानी से धोएं। ऐसा करने से चेहरे का नैचुरल ऑयल भी बना रहेगा और उसकी सफाई भी हो जाएगी।

दूध का करें इस्तेमाल

चेहरा अगर ड्राई हो गया है तो इसके लिए दूध का इस्तेमाल करें। इसे पूरे चेहरे पर लगाकर थोड़ी देर तक मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। आप रात को भी चेहरे पर दूध लगाकर सो सकते हैं।

चेहरे को करें स्क्रब 

ठंड में स्किन में खुजली और फलाकिंग की समस्या शुरू हो जाती है। ज्यादातर हाथ और पैरों की त्वचा सर्दियों के मौसम में ज्यादा डैड होती है। इसलिए इस मौसम में स्किन की स्क्रबिंग करना जरूरी है।

लें हैल्दी डाइट

सर्दियों में स्किन अपनी नमी खोने लगती है और ड्राई हो जाती है। स्किन को हैल्दी रखने के लिए पानी वाले फल जैसे— स्ट्रॉबरी, अंगूर, चेरी को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। इन फलों से शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिलते हैं

Tags: Beauty tipsbeauty tips in hindiSkin Care Tipsskin in winter
Previous Post

एड़ियों के दर्द से आराम ये नुस्खें दिलाएंगे

Next Post

इस तेल के चमत्कारी फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे

Writer D

Writer D

Related Posts

Bread Bhatura
खाना-खजाना

ये डिश बना देगी आपका दिन, स्वाद ऐसा कि छोटे-बड़े सबको रहेगा याद

29/04/2026
Beauty tipskarelakarela face packkarela face pack for skinskinskin beautySkin Care Tips
फैशन/शैली

इस कड़वी चीज से मिलेगी ग्लोइंग स्किन, जानें इस्तेमाल का तरीका

29/04/2026
Kundali
धर्म

आपकी कुंडली खोलेगी पिछले जन्म का राज

29/04/2026
Office
धर्म

ऑफिस डेस्क पर न रखें ये चीजें, वरना रुक जाएगी तरक्की

29/04/2026
potato for skin
फैशन/शैली

चेहरे पर निखार लाएगी रसोई में रखी ये चीज

29/04/2026
Next Post
nilgiri oil

इस तेल के चमत्कारी फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे

यह भी पढ़ें

CRPF

मणिपुर में भीड़ ने CRPF जवानों को उतारा, फिर बस में लगा दी आग

18/06/2024
फैसल

जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट के अध्यक्ष पद से हटाए गए फैसल

10/08/2020
UP Police Constable Recruitment result

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का रिजल्ट आज हो सकता है जारी

30/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version