• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मणिपुर में भीड़ ने CRPF जवानों को उतारा, फिर बस में लगा दी आग

Writer D by Writer D
18/06/2024
in क्राइम, मणिपुर, राष्ट्रीय
0
CRPF

Crowd sets CRPF bus on fire in Manipur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंफाल। सोमवार रात मणिपुर (Manipur) के पहाड़ी जिले कांगपोकपी में केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों को भीड़ ने बस से उतारकर उसमें आग लगा दी। पुलिस ने बताया ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भीड़ ने पहले CRPF जवानों को बस से उतरने के लिए कहा और इसके बाद उन्होंने उसमें आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि एक दमकल गाड़ी ने तुरंत आग बुझा दी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य की राजधानी इंफाल से 45 किलोमीटर दूर कांगपोकपी के पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना रात 9 बजे की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्होंने कुकी बहुल जिले में कुछ संदिग्धों से पूछताछ की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को ले जा रही बस किराए पर थी और यह घाटी के प्रमुख मैतेई समुदाय के एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, भीड़ ने यह कदम कथित बदला लेने के लिए उठाया। दरअसल पिछले सप्ताह मैतेई बहुल बिष्णुपुर जिले में दो ट्रकों को जला दिया गया था। बिष्णुपुर जिले में जिन ट्रकों को आग के हवाले किया गया था उनमें चुराचांदपुर नामक दूसरे पहाड़ी जिले में पुल बनाने के लिए निर्माण सामग्री ले जाई जा रहे थी। अब बताया जा रहा है कि इस घटना के जवाब में कथित तौर पर कुकी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली भीड़ ने CRPF के जवानों की बस को आग के हवाले कर दिया। बस सीआरपीएफ कर्मियों को कांगपोकपी जिला आयुक्त कार्यालय ले जा रही थी, जहां वे लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद से तैनात हैं, तभी भीड़ ने उन्हें रोक लिया।

एक दिन पहले ही, मणिपुर (Manipur)  के तामेंगलोंग जिले में तातबंग के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर सोमवार को इंफाल में आवश्यक सामग्री की आपूर्ति करने जा रहे 100 से अधिक ट्रकों को लोगों ने रोक दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने जिरिबाम जिले में हुई हिंसा के विरोध में इंफाल-सिलचर राजमार्ग को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का आह्वान किया है। पुलिस ने कहा, ‘‘इस बंद के समर्थकों में ज्यादातर महिलाएं हैं जिन्होंने जिरिबाम से इंफाल घाटी की ओर जा रहे ट्रकों को रोक दिया।’’

करोड़ों किसानों को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, जारी की किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त

उसने बताया कि ट्रकों को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। पुलिस ने बताया कि इन ट्रकों में ईंधन, एलपीजी और अन्य आवश्यक सामान है। एक ट्रक चालक के हवाले से एक अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ ने नाकेबंदी के समर्थकों से ट्रकों को जाने देने की अपील की लेकिन वे नहीं माने। जिरिबाम जिले में भड़की हिंसा के विरोध में कुकी जो गांव के स्वयंसेवकों वंगाईलांग और तुइलांगकोल द्वारा 13 जून को राष्ट्रीय राजमार्ग-53 इंफाल सिलचर राजमार्ग पर अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान किया गया और जिरिबाम और तामेंगलोंग जिले के कुकी महिला संघ ने इसका समर्थन किया है।

जिरिबाम जिले में हुई हिंसा में कम से कम दो लोगों की जान चली गई। इसके अलावा, 100 से ज्यादा घर जला दिए गए और 2,000 से ज्यादा लोग बेघर हो गये। छह जून को 59 वर्षीय सोइबाम सरतकुमार सिंह का शव जिरिबाम जिले में मिला था जिसके बाद से जिले में हिंसा भड़क गई। यह जिला अब तक जातीय हिंसा से अछूता था जो पिछले साल मई से मणिपुर में फैली। जिरिबाम में मेइती, मुस्लिम, नगा, कुकी और गैर मणिपुरी लोग रहते हैं। बहुसंख्यक मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग के विरोध में राज्य के पहाड़ी जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च के बाद 3 मई, 2023 को मणिपुर में जातीय हिंसा भड़क उठी थी। तब से जारी हिंसा में कुकी और मेइती समुदायों तथा सुरक्षा बलों के 220 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

Tags: crime newsmanipur violenceNational news
Previous Post

बिहार में उद्घाटन से पहले नदी में समाया पुल, 12 करोड़ की लागत से हो रहा था तैयार

Next Post

पीएम मोदी की माँ स्मृतिशेष हीराबेन का आज जन्मदिन, सोशल मीडिया में याद कर रहे युवा

Writer D

Writer D

Related Posts

Ashish Chauhan
राजनीति

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डॉ आशीष चौहान

17/06/2026
CM Dhami
राजनीति

विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका अहम: मुख्यमंत्री धामी

17/06/2026
CM Vishnudev Sai-PM Modi
राष्ट्रीय

रेल कनेक्टिविटी के विस्तार से साकार हो रहा विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

17/06/2026
Arun Sarva met CM Vishnudev Sai
राजनीति

सीएम साय से अरुण सार्वा ने की मुलाकात, जिले के विकास के लिए रखी बड़ी मांगें

17/06/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी, कुम्भ-2027 तैयारियों को भी मिली गति

17/06/2026
Next Post
Hiraben

पीएम मोदी की माँ स्मृतिशेष हीराबेन का आज जन्मदिन, सोशल मीडिया में याद कर रहे युवा

यह भी पढ़ें

Suicide

चाचा-चाची के उत्पीड़न से तंग आकर भतीजे ने पिया तेजाब, नोट में लिखी ये बात

16/11/2021
Gang Rape

नाबालिग का अपहरण कर किया गैंगरेप, 5 के खिलाफ मामला दर्ज

23/08/2021
सीबीएसई CBSE

सीबीएसई 10वीं हिंदी व 12वीं अंग्रेजी में दो खंडों में प्रश्न होंगे

08/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version