• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घोटालेबाज अधिकारी के भरोसे चलेगा चीनी मिल संघ, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
18/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर, लखनऊ
0
Guava Scam

Guava Scam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चीनी मिल संघ एक घोटालेबाज रिटायर अधिकारी के भरोसे चलेगा। शासन ने सात माह पूर्व रिटायर हुए एक घोटालेबाज अधिकारी को तीन माह के लिए अस्थाई नियुक्ति देने की संस्तुति प्रदान कर दी। यह मामला चीनी मिल संघ अफसरों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

मजे की बात यह है कि रिटायरमेंट के बाद तीन माह के सेवा विस्तार की अवधि समाप्त होने व तीन माह तक बगैर किसी अनुमोदन के कार्य कराने के बाद इसे हटाने के बजाए इसको तीन माह के लिए अस्थाई नियुक्ति दी गयी है। मजे की बात यह है कि फेडरेशन एक रिटायर अधिकारी से चीनी व शीरा की बिक्री जैसे महत्वपूर्ण काम करा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक़ पूर्व एमडी सुगर फ़ेडरेशन ने मोरना चीनी मिल में प्रधान प्रबंधक रहे एचवी कौशिक को अपने निजी स्वार्थों से जून 2020 में मोरना मिल से संघ से अटैच करके चीनी मिल संघ के सभी महत्वपूर्ण विभागों चीनी/ शीरा विक्रय, कार्मिक, प्रशासन, शिकायत, लीगल आदि जैसे महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार सौंप दिये। जबकि कौशिक का मूल पद मुख्य लेखाकार का है। कनिष्ठ होने के बाद भी 2019 में एमडी ने कौशिक को मोरना मिल का प्रभारी जीएम बनाकर भेज दिया।

योगी सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ाई डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र

श्री कौशिक मूल रूप से चीनी मिल में सहायक लेखाकार के रूप में मिल में भर्ती हुए थे। सरकारों में राजनीतिक पकड़ के कारण इन्होंने खुद को संघ की सेवाओं में आमेलित कराकर लेखा अधिकारी का पद हथिया लिया। एक साल के भीतर ही नियमो के विपरीत दो प्रमोशन लेकर मुख्य लेखाकार का पद ले लिया। श्री कौशिक के काले कारनामों की जाँच मिल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की शिकायत पर डीएम मुज़फ़्फ़रनगर ने कराकर श्री कौशिक को दोषी पाए जाने पर इनसे लगभग 4.75 लाख रुपये की वसूली करने के साथ साथ विभागीय कार्यवाही के लिए पांच फरवरी 2021 को एमडी फ़ेडरेशन को पत्र भेजा गया। पूर्व एमडी ने श्री कौशिक के विरुद्ध कोई कार्यवाही नही की। कौशिक के 28 फ़रवरी को रिटायर होने पर समस्त राशि का भुगतान भी करवा दिया गया।

सूत्रों का कहना है कि एसीएस गन्ना का तीन माह का अनुमोदित सेवा विस्तार 31 मई को समाप्त होने के बाद कौशिक शासन की बगैर स्वीकृत के ही लगातार काम करता रहा। बताया गया है कि अस्थाई नियुक्ति के लिए तीसरी बार शासन को भेजी गई फ़ाइल में तीन माह की संस्तुति प्रदान कर दी गयी है। इस रिटायर अधिकारी से चीनी व शीरा बिक्री कराई जा रही है। उधर एसीएस गन्ना संजय भूसरेड्डी कहते है कि फेडरेशन उन्हें चलाना है। हम आपके जबाबदेह नहीं है।

उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में सब गोलमाल है। प्रभार किसी अधिकारी के पास है तो काम कोई अधिकारी कर रहा है। बताया गया कि चीनी मिल संघ में कार्मिक के साथ चीनी व शीरा विक्रय का अधिकृत प्रभार अतुल खन्ना के पास है लेकिन काम 28 फरवरी को रिटायर हुए हर्षवर्धन कौशिक कर रहा है।

Tags: Muzaffarnagar Newsscamsugar mills associationup news
Previous Post

योगी सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ाई डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र

Next Post

मॉर्निंग वॉक के दौरान किडनैप हुई छात्रा बरामद, पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
kidnapped

मॉर्निंग वॉक के दौरान किडनैप हुई छात्रा बरामद, पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

यह भी पढ़ें

hairstyle

पतले बालों को लेकर है परेशान, तो इन हेयर स्टाइलस से दिखेंगी Trendy

03/04/2021
underwater metro

देश को मिली पहली अंडर वाटर मेट्रो, कोलकाता में पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

06/03/2024
Honey Singh

हनी सिंह का हुआ तलाक, टूटा 12 साल का रिश्ता

07/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version