• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कार न देने पर महिला को खिलायी सल्फास की गोलियां, पति समेत चार पर मामला दर्ज

Writer D by Writer D
11/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, हमीरपुर
0
check bounce

Congress leader booked in check bounce case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर जिले में पांच लाख रुपये और कार की डिमांड पूरी न करने पर एक महिला को ससुराली जनों ने सल्फास की गोलियां खिला दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पाते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और घटना में शामिल पति, सास, ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ गुरुवार को थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जलालपुर क्षेत्र के हरसुंडी गांव निवासी सुमित कुमार लोधी ने गुरुवार को बताया कि बहन आरती की शादी 26 मई 2017 को चिकासी थाना क्षेत्र के सिकरौंधा गांव में मुलायम के साथ हुई थी। शादी में ससुराली जनों की डिमांड पूरी की गई थी। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराली जन दहेज की और मांग करने लगे।

आरोप लगाया कि पांच लाख रुपए और कार की डिमांड न पूरी करने पर आरती देवी को पति, ससुर फूल सिंह, ननद पूजा और सास कटोरी ने सल्फास की गोलियां खिला दी जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतका के भाई ने बताया कि बुधवार की रात बहन फोन कर ससुराली जनों के बारे में जानकारी देकर रो रही थी। कह रही थी कि ये सब उसकी हत्या का साजिश कर रहे हैं। इसके कुछ घंटे बाद फोन पर सूचना दी गई पूजा कहीं गायब हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चिकासी थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।

Tags: crime newsHamirpur newsup news
Previous Post

प्यार का बुखार उतरने पर वापस लौटी मां, बच्चों ने नहीं दी घर में जगह

Next Post

इस राज्य ने 21 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया

Writer D

Writer D

Related Posts

Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, इंग्लैंड तक दिखा जश्न

26/05/2026
Divyanka Tripathi gave birth to twins
Main Slider

‘इशिता भल्ला’ के घर आए ‘करण-अर्जुन’, दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

26/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक से जोड़ें: मुख्यमंत्री योगी

26/05/2026
DGP
Main Slider

चार साल बाद यूपी पुलिस को मिलेगा परमानेंट DGP… जानें कौन रेस में सबसे आगे?

26/05/2026
Kedarnath Dham
Main Slider

केदारनाथ धाम यात्रा में तेजी से बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या, टूट रहे पुराने रिकॉर्ड

26/05/2026
Next Post
lockdown

इस राज्य ने 21 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया

यह भी पढ़ें

कुख्यात डकैत दारोगा लोहार गिरफ्तार

कुख्यात डकैत दारोगा लोहार गिरफ्तार, 20 साल से था फरार

11/10/2020
dragon fruite

ड्रैगन फ्रूट सेहत के लिए होता है अमृत, पेट की परेशानियों को करता है दूर

03/10/2021

जम्मू-कश्मीर : बारामूला में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, जवान घायल

12/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version