• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामायण के ‘सुमंत’ ने दुनिया को कहा अलविदा, 98 वर्ष में ली अंतिम सांस

Writer D by Writer D
16/06/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मनोरंजन
0
'Sumant' of Ramayana

'Sumant' of Ramayana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टीवी के लोकप्र‍िय सीर‍ियल रामायण के एक और किरदार ने आज दुनिया को अलव‍िदा कह दिया। मशहूर वेटेरन एक्टर चंद्रशेखर का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार सुबह लगभग 7 बजे अपनी जिंदगी की अंतिम सांसें लीं। चंद्रशेखर ने पॉपुलर टीवी शो रामायण में सुमंत का किरदार निभाया था। वे टीवी एक्टर शक्त‍ि अरोड़ा के नाना हैं।

चंद्रशेखर के बेटे प्रोफेसर अशोक चंद्रशेखर ने अपने पिता के निधन की पुष्ट‍ि की है। अशोक ने बताया कि उनके प‍िता चंद्रशेखर का अंतिम संस्कार बुधवार शाम 3 बजे विले पार्ले श्मशान घाट में किया जाएगा। चंद्रशेखर की मौत बढ़ती उम्र के चलते होने वाली दिक्कतों की वजह से हुई है। उन्होंने रामायण सीर‍ियल के जर‍िए दर्शकों के बीच लोकप्र‍ियता हास‍िल की थी।

गरीबों के मसीहा सोनू सूद ने दिया अपने बेटे को शानदार तोहफा

चंद्रशेखर का जन्म 7 जुलाई 1922 में हुआ था। उनकी जिंदगी संघर्षों से भरी रही। 13 साल की उम्र में शादी कर दी गई जिसके चलते सातवीं क्लास के बाद उनकी पढ़ाई छूट गई थी। एक समय ऐसा भी था जब चंद्रशेखर को चौकीदार की नौकरी और ट्रॉली ख‍ींचने का काम काम भी करना पड़ा था। वे भारत छोड़ो आंदोलन का भी हिस्सा रह चुके हैं।

रामायण में निभाया सुमंत का किरदार

रामायण से पहले चंद्रशेखर ने कई फिल्मों में भी काम किया था। वे 1950 के दशक के पॉपुलर एक्टर रह चुके हैं। चंद्रशेखर का पूरा नाम चंद्रशेखर विद्या है। उन्होंने फिल्म औरत तेरी यही कहानी से डेब्यू किया था। यह फिल्म वी शांताराम ने साल 1954 में बनाई थी। उन्होंने लगभग 112 प्रोजेक्ट्स में काम किया था।

अब सुशांत सिंह राजपूत का सी-व्यू अपार्टमेंट किराए पर उपलब्ध, कीमत घटी

इन फिल्मों में किया था काम

उन्होंने काली टोपी लाल रुमाल, बिरादरी, स्ट्रीट सिंगर और रुस्तम-ए-बगदाद जैसी फिल्मों में अपने अभ‍िनय का लोहा मनवाया। इसके अलावा चंद्रशेखर कटी पतंग, बसंत बिहार और शराबी में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं। चंद्रशेखर ने ही भारतीय सिनेमा में 1964 में रिलीज फिल्म चा चा चा से इस नाम के डांस फॉर्म को इंट्रोड्यूस किया था।

शक्त‍ि अरोड़ा के नाना हैं टीवी के सुमंत

रामायण में सुमंत के किरदार ने चंद्रशेखर को घर-घर में मशहूर कर दिया. रामायण के वक्त उनकी उम्र 65 साल की थी। आज उनके नाती टीवी एक्टर शक्त‍ि अरोड़ा टेलीव‍िजन में अपने भव‍िष्य को आकार दे रहे हैं। शक्त‍ि को सीर‍ियल सिलसिला बदलते रिश्तों का, से पॉपुलैरिटी मिली थी। वे अपने नाना संग अच्छी बॉन्ड‍िंग शेयर करते थे। शक्त‍ि के इंस्टाग्राम पर चंद्रशेखर के साथ उनकी तस्वीरें भी देखी जा सकती हैं।

Tags: 'Sumant' of Ramayana#ramayanBollywood NewsEntertainment newstv gossips
Previous Post

12 फीट गहरे नाले में डूबे बाइक सवार तीन दोस्त, दो के शव बरामद

Next Post

नदी में बहते बक्से में मिली ‘ गंगा’, चुनरी में लिपटी नवजात के साथ रही थी…

Writer D

Writer D

Related Posts

Ghooskhor Pandat
मनोरंजन

क्या आपको इन शब्दों का मतलब नहीं पता था… सुप्रीम कोर्ट ने ‘घूसखोर पंडत’ के मेकर्स को लगाई फटकार

12/02/2026
CM Yogi
Main Slider

बजट 2026-27 के बाद सीएम योगी का रणनीतिक संदेश, ब्रह्मोस संग ‘हार्ड पावर’ विजन

12/02/2026
UP Board
Main Slider

30 मिनट लेट पर भी एग्जाम सेंटर में एंट्री… UP Board ने जारी किए दिशानिर्देश

12/02/2026
Anuradha-AR Rahman
मनोरंजन

वो संत इंसान हैं… विवादों के बीच एआर रहमान के साथ अनुराधा पोडवाल

12/02/2026
Shri Siddhivinayak Hotel
Main Slider

होटल में ओपनिंग सेरेमनी के दौरान लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

12/02/2026
Next Post
baby girl found in box

नदी में बहते बक्से में मिली ' गंगा', चुनरी में लिपटी नवजात के साथ रही थी...

यह भी पढ़ें

प्रभु श्रीराम के सच्चे सेवकों ने सदैव भाजपा का दिया साथ : केशव मौर्य

30/10/2021
congress leader arrested

अश्लील चैट के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, पार्टी ने किया निलंबित

22/03/2021
USB Type-C

अलग-अलग चार्जर का झंझट खत्म, USB Type-C पर मिली सहमति

17/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version