• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

12 फीट गहरे नाले में डूबे बाइक सवार तीन दोस्त, दो के शव बरामद

Writer D by Writer D
16/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
drowned

12 फीट गहरे नाले में डूबे तीन दोस्त

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाख दावे करने वाली नगर निगम की लापरवाही की पोल बरसात ने खोल कर रख दी है। मंगलवार रात्रि बरसात के कारण उफन रहे 12 फीट गहरे नाले में बाइक सवार तीन दोस्त डूब गए थे, जहां स्थानीय लोगों ने एक को बाहर निकाल लिया जबकि बुधवार सुबह 10 घंटे चले दमकल कर्मियों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दो युवकों के शवों को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए शहर कोतवाली पुलिस ने भेज दिया है।

मथुरा शहर के प्रमुख शिक्षण संस्था के.आर.डिग्री कालेज के निकट स्थित कैलाश नगर स्थित वर्षा के कारण उफन रहे नाले में मंगलवार की रात्रि करीब 8 बजे तीन बाइक सवार जतिन, अरमान निवासी मुरसदपुर सदर बाजार अन्य पानी के सड़क पर बह रहे पानी के कारण नाले का पता ना चलने पर बाइक सहित 12 फीट गहरे नाले में डूब गए तो वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने मुरसद को बचा लिया, लेकिन युवक घबराकर वहां से भाग निकला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस एवं दमकल कर्मियों के रेस्क्यू ऑपरेशन रातभर चलाया जिसके बाद बुधवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे घटनास्थल से करीब 20 फुट दूर अरमान पुत्र इशाक खां निवासी जहरखाना मौहल्ला थाना सदर बाजार का शव नाले में उतराता मिला जिसे बाहर निकाला गया। टीम द्वारा बुधवार करीब साढ़े सात बजे जतिन खत्री पुत्र प्रेम प्रकाश खत्री निवासी जमुना बाग सदर बाजार का शव नाले में उतरता मिला, जिसे बाहर निकाल लिया। पुलिस ने दोनों के परिवारीजनों को सूचना देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

देश में कोरोना के 62 हजार से अधिक नए मामले, 1.07 लाख मरीज रोगमुक्त

पुलिस के अनुसार बाइक प्रेम प्रकाश खत्री निवासी सदर बाजार मथुरा निवासी उनके बहनोई के पास रहती है। पंजीकरण के आधार पर रात्रि में जतिन के परिजन यहां पहुंच गए थे। उन्होंने बताया जतिन अपने साथियों के साथ चाय की पत्ती लेने की कहकर निकला था। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम गृह भेजा गया है। तीनों युवकों की उम्र 19-20 वर्ष की है, एक साथी जिसे बचाया गया था उसका पता नहीं चल रहा है, परिजन कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।

कैलाश नगर की जनता का कहना है कि इस घटना के लिए नगर निगम की लापरवाही जिम्मेदार है। सड़क के मोड़ पर सफाई के लिए नाले के स्लीपरों को हटाकर फिर से नहीं ढका गया, जिसमें दिन दो साइकिल सवार युवक भी गिर चुके हैं जिन्हें जनता ने बचा लिया, लेकिन साइकिल नाले में ही समां गई। अनेक बार खुले नाले को ढकने की शिकायत किए जाने के बाबजूद ही कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिससे दो युवकों की जान चली गई। स्थानीय पार्षद के मौके पर ना आने के कारण भी जनता में आक्रोश नजर आ रहा था।

Tags: crime newsmathura newsMathura News in Hindiup news
Previous Post

गरीबों के मसीहा सोनू सूद ने दिया अपने बेटे को शानदार तोहफा

Next Post

रामायण के ‘सुमंत’ ने दुनिया को कहा अलविदा, 98 वर्ष में ली अंतिम सांस

Writer D

Writer D

Related Posts

क्राइम

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जनहित में हो’, CM योगी ने साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक पर दिया जोर

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
Next Post
'Sumant' of Ramayana

रामायण के 'सुमंत' ने दुनिया को कहा अलविदा, 98 वर्ष में ली अंतिम सांस

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

पूज्य संतों का आशीर्वाद सदैव प्रदेश पर बना रहे: सीएम साय

02/08/2024

राज्यमंत्री की अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल, भाजपा में मची खलबली

12/01/2022
muslim doctor

मुस्लिम डॉक्टर ने पर्चे पर लिखा’ श्री हरि’, दवा और बीमारी भी हिंदी में लिखी

21/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version