• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यौन शोषण के आरोप में आरा रिमांड होम का अधीक्षक गिरफ्तार, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

Desk by Desk
29/07/2020
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, बिहार, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आरा। आरा स्थित बाल पर्यवेक्षण गृह के सुपरिटेंडेंट पर एक लड़की ने यौन शोषण करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता लड़की ने सुदर्शन शर्मा नाम के इस अधिकारी पर न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने भोजपुर एसपी से इसकी शिकायत की है। पुलिस ने बाल पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है।

पटना एयरपोर्ट पर काम करती है पीड़िता

पीड़ित लड़की मूल रूप से भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना इलाके की रहने वाली है, जो वर्तमान में पटना एयरपोर्ट पर काम करती है। थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक आरा बाल पर्यवेक्षण गृह के सुपरिटेंडेंट सुदर्शऩ शर्मा ने लड़की के साथ यौन शोषण किया है। शोषण के बाद वो पीड़िता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी सुदर्शन शर्मा भी भागलपुर जिले का ही रहने वाला है और उसका घर हबीबपुर थाना क्षेत्र के शर्मा टोली में है। आरोपी सुदर्शन फिलहाल आरा जुवेनाइल जेल में सुपरिटेंडेंट के पद पर पोस्टेड है।

छह माह पहले हुई थी मुलाकात

पीड़िता ने बताया कि वो पटना एयरपोर्ट पर काम करती है। 6 महीने पहले वो आरोपी सुदर्शन से मिली थी। उन दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी। फिलहाल वो दानापुर में सगुना मोड़ के पास एक गर्ल्स हॉस्टल में रहती है। लॉकडाउन में जब गर्ल्स हॉस्टल बंद होने लगा तो वह घर जाने लगी लेकिन ट्रेन नहीं चलने की बात बोलकर सुदर्शन उसे आरा लेकर चला आया।

फ्लैट में ले जाकर करता रहा जबर्दस्ती

पीड़ित लड़की ने आगे बताया कि आरा फ्लैट में लाकर जेल सुपरिटेंडेंट ने उसके साथ बार-बार जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाये। इसका विरोध करने पर वह शादी रचाने का झूठा वादा करता था। शादी की बात बोलकर वह रोज उसके साथ गलत काम करता था। लॉकडाउन में कोर्ट बंद होने की बात कहकर उसने शादी नहीं की। इसके बाद आरोपी ने लड़की को उसके घर भागलपुर पहुंचा दिया और लड़की का नंबर ब्लॉक कर दिया।

आरोपी के परिवार ने भी नकारा

पीड़िता ने बताया कि उसने इस घटना के बारे में आरोपी सुपरिटेंडेंट सुदर्शन शर्मा के पिता शुभकरण शर्मा को भी बताया, लेकिन उन्होंने शादी की बात से इनकार कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने कई लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाया है। वह न्यूड वीडियो बनाकर लड़कियों को ब्लैकमेल करता है।

पीड़िता की शिकायत के बाद भोजपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत के बाद भोजपुर पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी जेल सुपरिटेंडेंट सुदर्शन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता को महिला पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

Tags: आरा रिमांड होम का अधीक्षक गिरफ्तार
Previous Post

क्या ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ‘बबीता जी’ नजर आएंगी बिग बॉस 14 में

Next Post

राफेल लड़ाकू विमान को फ़्रांस से भारत लाने वाले इन real heroes को सलाम, परिवार के साथ-साथ पूरे देश को गर्व

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने लैब ऑन व्हील्स का किया फ्लैग ऑफ

29/01/2026
yogi cabinet
Main Slider

योगी कैबिनेट ने शिक्षकों को दी बड़ी सौगात, मिलेगी कैशलेस इलाज सुविधा

29/01/2026
Silver
Main Slider

चांदी की कीमतों ने रचा इतिहास, सोने की चमक भी हुई तेज

29/01/2026
Economic Survey 2026
Business

वित्त मंत्री ने पेश किया इकोनॉमिक सर्वे, FY27 में मजबूत GDP ग्रोथ का अनुमान

29/01/2026
The Supreme Court has stayed the UGC's regulations.
Main Slider

इसकी भाषा में स्पष्टता नहीं… UGC के नियमों पर ‘सुप्रीम’ रोक

29/01/2026
Next Post
रियल हीरो

राफेल लड़ाकू विमान को फ़्रांस से भारत लाने वाले इन real heroes को सलाम, परिवार के साथ-साथ पूरे देश को गर्व

यह भी पढ़ें

शिवहर गोलीकांड

बिहार चुनाव : शिवहर गोलीकांड में अब तक तीन लोगों की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

25/10/2020
10 हजार की EMI में आ जाएगी टाटा की बेस्ट कार, इतना करना होगा डाउनपेमेंट

10 हजार की EMI में आ जाएगी ये बेस्ट कार, इतना करना होगा डाउनपेमेंट

09/12/2025
CM Yogi

दस वर्ष पहले काशी ने जो सपना देखा था आज वह हकीकत बन गया है: सीएम योगी

28/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version