• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार चुनाव : शिवहर गोलीकांड में अब तक तीन लोगों की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Desk by Desk
25/10/2020
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
शिवहर गोलीकांड

शिवहर गोलीकांड

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के शिवहर में शनिवार को जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी और उनके एक समर्थक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में अबतक तीन लोगों की मौत की जानकारी मिली है। प्रत्याशी के साथ जख्मी हुए दो व्यक्तियों में से एक संतोष कुमार की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति अभय कुमार उर्फ आलोक का इलाज जारी है। वहीं घटनास्थल पर पकड़े गए दो अपराधियों में से एक जावेद की भी मौत हो गई है। दूसरा आरोपी अभी भी पुलिस हिरासत में है।

इस गोली कांड में जख्मी हुए अभय कुमार उर्फ आलोक ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान करीब 8 से 10 की संख्या में बदमाश आए थे। भीड़ में अचानक गोली चली, हमलोगों ने बचाने का प्रयास किया पर मुखिया जी (श्रीनारायण सिंह) को गोली लग गई।

बिहार चुनाव: शिवहर में विधानसभा प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या, जानें आपराधिक रिकॉर्ड

वहीं, इस घटना के बाद शिवहर के एसपी संतोष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। मृतकों का पोस्टमॉर्टम मजिस्ट्रेट की निगरानी में सीतामढ़ी सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

शिवहर विधानसभा से जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह शनिवार को चुनाव प्रचार करने निकले थे। बताया जा रहा है कि वे पुरनहिया प्रखंड के हथसार गांव के पास जनसंपर्क में जुटे हुए थे, इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी। अचानक हुई फायरिंग से भगदड़ मच गई। सीने में गोली लगने से श्रीनारायण सिंह मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़े।

हरदोई : रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, हत्यारोपियों की तलाश जारी

उधर फायरिंग करने के बाद मौके से भाग रहे बाइक सवारों पर भीड़ ने हमला कर दिया। इसमें से एक आरोपी को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया। जिसकी पीट पीटकर हत्या कर दी गई. वहीं जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह को उपचार के लिए शिवहर सदर अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें सीतामढ़ी रेफर कर दिया‌। रास्ते में उनकी मौत हो गई। श्रीनारायण सिंह की मौत की खबर से समर्थकों में आक्रोश फैला हुआ है।

Tags: Assembly candidate shotBihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar crime newsbihar election 2020bihar newsbihar policeShivhar Newsबिहार चुनाव 2020बिहार पुलिसबिहार विधानसभा चुनावविधानसभा प्रत्याशी को मारी गोलीशिवहर न्यूज
Previous Post

हरदोई : रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, हत्यारोपियों की तलाश जारी

Next Post

मन की बात : पीएम मोदी ने कहा- दशहरा संकटों पर जीत का उत्सव

Desk

Desk

Related Posts

राष्ट्रीय

45 घंटे बाद खत्म हुई बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, CM सैनी-विज के साथ बैठक में बनी सहमति

24/10/2026
Main Slider

सरकारी स्कूल के गार्ड रूम के पीछे मिली छात्रा, जली हालत में मिला शव

24/10/2026
Main Slider

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों का अपमान’, अखिलेश पर बरसे धामी

24/10/2026
नई दिल्ली

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

24/10/2026
Next Post
पीएम मोदी PM Modi

मन की बात : पीएम मोदी ने कहा- दशहरा संकटों पर जीत का उत्सव

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी का सख्त निर्देश, गणतंत्र दिवस के मौके पर विद्वेष फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

25/01/2024
चीन में भूस्खलन

चीन : भूस्खलन में एक की मौत, बचावकर्मियों ने तीन को सुरक्षित निकाला

07/10/2020
Mark Zuckerberg

Meta ने मांगी माफी, मार्क जकरबर्ग भारत पर की थी गलत टिप्पणी

15/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version