Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सुपरस्टार दिवंगत एक्टर पुनीत को मरणोपरांत मिलेगा कर्नाटक रत्न अवॉर्ड

कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार दिवंगत एक्टर पुनीत राजकुमार को प्रदेश के सर्वोच्च सम्मान से मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। इस बात का ऐलान राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई द्वारा किया गया कि एक्टर को कर्नाटक रत्न अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। वो राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने वाले 10वें व्यक्ति होंगे। उनका 29 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उन्होंने महज 46 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था।

बोम्मई ने दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा कि ‘कई लोगों से चर्चा में करने के बाद उन्होंने पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक रत्न अवॉर्ड से सम्मानित करने का फैसला किया है। वो आज इसकी घोषणा करते हैं।’

आराध्या के जन्मदिन पर अभिषेक ने किया खास पोस्ट, ऐश्वर्या के लिए किया ये खुलासा

सीएम ने ये भी कहा था कि ‘एक्टर का नाम अमर करने के लिए बहुत सारे सुझाव आए हैं। सरकार की भी इच्छा एक ही है। उनका अंतिम विश्राम स्थल उनके माता-पिता डॉ. राजकुमार और पर्वतम्मा राजकुमार की तरह डेवलप किया जाएगा।’

पिता को भी दिया गया था सम्मान

खास बात ये है कि पुनीत के दिवंगत पिता डॉ. राजकुमार को भी 1992 में कवि कुवेप्पु के साथ कर्नाटक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस सम्मान को पाने वाली अन्य हस्तियों में एस निजलिंगप्पा (राजनीति), सीएनआर राव (विज्ञान), डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी (चिकित्सा), भीमसेन जोशी (संगीत), शिवकुमार स्वामीजी (समाज सेवा), और डॉ. जे जावरेगौड़ा (शिक्षा और साहित्य) भी हैं।

Exit mobile version