• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘…सब बताना पड़ेगा’, इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट ने SBI को लगाई फटकार

Writer D by Writer D
18/03/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Electoral Bond Scam

Electoral Bond Scam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की संविधान पीठ ने सोमवार (18 मार्च) को इलेक्टोरल बॉन्ड (Electoral Bond) के यूनिक नंबर का खुलासा करने को लेकर सुनवाई करते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा, ‘उसने एसबीआई से सभी विवरण का खुलासा करने को कहा था और इसमें चुनावी बांड नंबर भी शामिल थे।’ कोर्ट ने यह भी कहा कि एसबीआई (SBI) को विवरण का खुलासा करने में चयनात्मक नहीं होना चाहिए।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि एसबीआई को यूनिक नंबर का खुलासा करना चाहिए, क्योंकि वह ऐसा करने के लिए बाध्य है. यूनिक नंबर के जरिए ये पता चला सकता है कि किस राजनीतिक दल को चंदा दिया गया और चंदा देने वाला शख्स/कंपनी कौन थी।

सोमवार को सुनवायी के दौरान एसबीआई (SBI) की ओर से पेश वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि अगर इलेक्टोरल बॉन्ड (Electoral Bond) के नंबर देने होंगे तो हम देंगे। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि वह एसबीआई से चुनावी बॉन्ड नंबरों का खुलासा करने के लिए कहेगा और साथ ही एक हलफनामा दायर कर यह भी बताएगा कि उसने कोई जानकारी नहीं छिपाई है।

चुनावी बॉन्ड (Electoral Bond ) पर सभी जानकारी का खुलासा हो

इस दौरान SBI की तरफ से पेश हुए सीनियर वकील हरीश साल्वे ने कहा कि कृपया उन्हें यह समझाने का मौका दिया जाए कि उन्होंने आदेश को कैसे समझा है। इस पर सीजेआई ने कहा कि हम चाहते हैं कि चुनावी बांड से संबंधित सभी जानकारी का खुलासा किया जाए। जो भी जानकारी आपके पास है, सबका खुलासा हो।

2019 के पहले का डाटा भी किया गया जारी!

बता दें कि चुनाव आयोग ने हाल ही में राजनीतिक दलों द्वारा सीलबंद कवर के तहत जमा किए गए चुनावी बांड (Electoral Bond ) के विवरण को सार्वजनिक कर दिया।

Electoral Bond Scam: बॉन्ड नंबर का खुलासा करें SBI, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

माना जा रहा है कि विवरण 12 अप्रैल, 2019 से पहले की अवधि से संबंधित हैं। इस तारीख के बाद के चुनावी बांड विवरण पिछले सप्ताह चुनाव पैनल द्वारा सार्वजनिक किए गए थे। चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा था कि राजनीतिक दलों ने सुप्रीम कोर्ट के 12 अप्रैल, 2019 के अंतरिम आदेश के निर्देशानुसार, सीलबंद कवर में चुनावी बांड का डेटा दाखिल किया था।

Tags: delhi newsElectoral Bond ScamNational newsSBIState bank of IndiaSupreme Court
Previous Post

‘सत्येंद्र जैन तुरंत करें सरेंडर’, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से कर दिया इनकार

Next Post

मुलायम के करीबी ने सपा को दिया झटका, पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव भाजपा में शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

भराड़ीसैंण के भराड़ी देवी मंदिर में मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना

12/03/2026
Farooq Abdullah
Main Slider

20 साल से टारगेट पर थे Farooq Abdullah, जम्मू में हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

12/03/2026
Sevai Custard
खाना-खजाना

इफ्तार पार्टी के लिए बनाएं ये टेस्टी कस्टर्ड, ट्राई करें डिश

12/03/2026
Facial Yoga
फैशन/शैली

इस योगा से मिलेगा चमकता चेहरा

12/03/2026
Bridal Makeup
Main Slider

दुल्हन के मेकअप के दौरान न करें इस क्रीम का इस्तेमाल

12/03/2026
Next Post
Devendra Singh Yadav

मुलायम के करीबी ने सपा को दिया झटका, पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव भाजपा में शामिल

यह भी पढ़ें

Industrial Corridor

डिफेंस व इंडस्ट्रियल कॉरीडोर की एनवॉयरमेंट मॉनिटरिंग कराएगी योगी सरकार

09/09/2023
Paddy

योगी सरकार ने निर्धारित की धान क्रय नीति, 72 घंटे में होगा भुगतान

15/09/2021

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति ने दी राज्यपाल को शुभकामनाएं

08/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version