• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गंदगी देख भड़के योगी के मंत्री, सफाई कर्मचारियों एवं सुपरवाइजर के वेतन काटने के दिए निर्देश

Writer D by Writer D
05/07/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Suresh Khanna

Suresh Khanna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना (Suresh Khanna) ने राजधानी में सफाई व्यवस्था को देखने के लिए शुक्रवार सुबह औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान नगर निगम लखनऊ के चार वार्डाे में पहुंचे और वहां पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

प्रभारी मंत्री (Suresh Khanna) ने आज कुंज बिहारी वार्ड, गुरु गोविंद सिंह वार्ड, चंद्रभान वार्ड एवं गीता पल्लीवार्ड की सफाई व्यवस्था को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया।

सुरेश खन्ना (Suresh Khanna)  ने गीता पल्ली वार्ड में सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने गीता पल्ली वार्ड में सफाई व्यवस्था से संबंधित कर्मचारियों के वेतन काटे जाने के नगर आयुक्त को निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों, सुपरवाइजर एवं जोनल सफाई इंस्पेक्टर के तीन-तीन दिन के वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। गीता पल्ली वार्ड में सीवर लाइन पड़ने के उपरांत सड़क रिपेयर का भी काम होना है, इसके संबंध में उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क निर्माण का कार्य यथा शीघ्र पूर्ण किया जाए। अन्य तीन वार्डाे कुंज बिहारी वार्ड, गुरु गोविंद सिंह वार्ड और चंद्रभान वार्ड में मंत्री सफाई व्यवस्था से संतुष्ट दिखे।

सभी नगरीय निकायों में 15 दिन चलेगा नाले-नालियों का सफाई अभियान

उन्होंने (Suresh Khanna)  नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर हाल में सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर करें। उन्होंने निर्देश दिया कि बारिश के चलते शहर में कही भी अव्यवस्था न हो। उन्होंने निर्देश दिया कि नालियों की नियमित सफाई हो जिससे ड्रेनेज सिस्टम प्रभावित न हो और शहर में जल जमाव की स्थिति पैदा ना हो। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में वेक्टर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है इसके दृष्टिगत स्वच्छता व्यवस्था एवं ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह संबंधित वार्डों के सदस्य एवं स्वच्छता प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा तथा नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Tags: Lucknow NewsSuresh Khannaup news
Previous Post

नगर विकास मंत्री का प्रयागराज दौरा, महाकुम्भ मेला की तैयारियों का करेंगे स्थलीय निरीक्षण

Next Post

बाढ़ से पहले योगी सरकार की तैयारियां मुकम्मल, 612 बाढ़ चौकियां स्थापित

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ उभरेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग हब’, 12 जिलों में 46,660 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

26/04/2026
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

26/04/2026
CM Vishnudev Sai blessed 13 newlyweds.
राजनीति

सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

26/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री

26/04/2026
Next Post
leprosy pension

बाढ़ से पहले योगी सरकार की तैयारियां मुकम्मल, 612 बाढ़ चौकियां स्थापित

यह भी पढ़ें

प्रयागराज : दारोगा की बेटी ने मारी थी भाई को गोली, फिर रचा लूट का ड्रामा

11/11/2020
surya pratap shahi

अब तक प्रदेश के 74.26 लाख किसानों के बैंक खाते में पहुंचे 1622.60 करोड़

31/01/2021
Arshi Khan

अर्शी खान को सताया सगाई टूटने का डर, अपने रिश्ते को लेकर किया ये खुलासा 

23/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version