• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रयागराज : दारोगा की बेटी ने मारी थी भाई को गोली, फिर रचा लूट का ड्रामा

Desk by Desk
11/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नैनी थाना क्षेत्र के चक रघुनाथ में मंगलवार शाम घर के अंदर घुसकर युवक को गोली मारे जाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस और क्राइम ब्रांच ने ढाई घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया है।

घटना में घायल युवक आजमगढ़ में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर सभाजीत सिंह का बेटा है, जिसे उसकी ही सगी छोटी बहन ने 3 गोलियां मारी थीं। 15 साल की नाबालिग लड़की ने वारदात के बाद पिता से फोन पर बात कर लूट का ड्रामा भी रचा था।

प्रयागराज: घर में घुसकर दारोगा के बेटे को मारी गोली, फैली सनसनी

17 वर्षीय भाई से नोक-झोंक के बाद बहन ने भाई को पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। गोली मारने के बाद लड़की ने बाहर से आए हमलावरों के गोली मारने और लूटपाट की कहानी पुलिस को बताई। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस और क्राइम ब्रांच को परिजनों की बातों में कई झोल नजर आ रहा था। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से बात की तो लड़की ने भाई को गोली मारने की बात कबूल कर ली। वहीं लड़की आजमगढ़ में तैनात पिता के वापस आने पर ही घटना क्रम बताने की बात कही है।

चक्रेश मिश्रा, एसपी, यमुनापार ने बताया कि आरोपी लड़की को घर में ही नजरबंद कर लिया है। घायल युवक का मेडिकल कालेज के एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने घर में ही पिस्टल और लूटे हुए गहने बरामद कर लिया है। वहीं लड़की के घटना की वजह न बताने से सस्पेंस बना हुआ है कि आखिर किस वजह से एक बहन ने अपने भाई को गोली मारकर उसकी जान लेने की कोशिश की है।

जौनपुर : विधानसभा उपचुनाव में भाजपा, बसपा प्रत्याशियों समेत 14 की जमानत जब्त

गौरतलब है कि आजमगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर सभाजीत सिंह की पत्नी सुभद्रा देवी अपनी बेटी और बेटे के साथ नैनी के चक रघुनाथ इलाके में रहती हैं। घायल 17 साल का बेटा जीआईसी में 11वीं का छात्र है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी नाबालिग बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags: crime newscrime news in hindilatest UP newsLatest Uttar Pradesh News in Hindiprayagraj crime newsPrayagraj Newsup news
Previous Post

यूपी में कोरोना के 1848 नए मामले, 4.73 लाख मरीज रोगमुक्त

Next Post

बहराइच: एसएसबी के जवानों ने मानव तस्कर को किया गिरफ्तार, युवती बरामद

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

खाटू श्याम जाने की थी तैयारी, फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे बाप-बेटा; मौत

30/10/2026
Next Post
मानव तस्कर

बहराइच: एसएसबी के जवानों ने मानव तस्कर को किया गिरफ्तार, युवती बरामद

यह भी पढ़ें

CM Yogi heard the problems in public darshan

इस्टीमेट मंगवा लीजिए, सरकार देगी इलाज का पैसा : सीएम योगी

13/01/2025
CM Bhajan Lal

डबल इंजन की सरकार में महाराष्ट्र दोगुनी गति से करेगा विकास : मुख्यमंत्री

07/11/2024

घने बाल पाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

14/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version