Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सुशांत केस की जांच तेज, CBI ने बिहार पुलिस से संपर्क कर जल्द करेगी FIR

नई दिल्ली। दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह की मौत फिलहाल एक मिस्ट्री बनी हुई है। बिहार और महाराष्ट्र पुलिस में जांच के अधिकार को लेकर आमने-सामने आई। इसके बाद आए दिन हो रहे अलग-अलग खुलासों के चलते रहस्य और गहरा गया है। इस बीच, केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई केस रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने जा रही है।

जावेद हबीब समेत तीन सैलून में छापेमारी, 9 कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

सीबीआई ने कहा कि भारत सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन पाने के बाद सुशांत सिंह मौत के मामले में सीबीआई केस दर्ज करने की प्रक्रिया में है। हम इसको लेकर बिहार पुलिस के संपर्क में भी हैं।

बिहार सरकार की तरफ से सीबीआई जांच की मांग के एक दिन बाद केन्द्र सरकार ने बुधवार की शाम को एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई से कहा कि वह बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच करे।

बता दें कि सोमवार को बिहार विधानसभा में सभी दलों के नेताओं ने इस केस की सीबाआई जांच की मांग की थी। हालांकि, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और वहां के गृह मंत्री अनिल देशमुख दोनों ने सीबीआई जांच से इनकार किया था।

कांग्रेस के नेता अजय माकन ने चीन को लेकर मोदी पर कसा तंज़

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने मुंबई पुलिस पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को नहीं मानने का आरोप लगाया है। गुरुवार को डीजीपी पांडे मुंबई में क्वारंटाइन किए गए पटना एसपी विनय तिवारी के मुद्दे पर कहा कि मुंबई पुलिस ने हमारे अफसर को तीन दिन से कैदी बना रखा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे (मुंबई पुलिस) सुप्रीम कोर्ट के ऑब्जर्वेशन को भी ठेंगा दिखा रहे हैं।

मौसम अलर्ट : यूपी के 13 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीवनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद बिहार पुलिस की एक टीम केस की जांच के लिए मुंबई गई। आरोप लगा कि मुंबई पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रही है। इसके बाद बिहार पुलिस ने जांच में तेजी लाने के लिए तेजतर्रार अफसर पटना एसपी आईपीएस विनय तिवारी को मुंबई भेजा। वहां पहुंचने पर विनय को क्वारंटाइन कर दिया गया।

Exit mobile version