• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशांत ने छह महीने में की थी केवल 59 आउटगोइंग कॉल, हुआ नया खुलासा

Desk by Desk
08/08/2020
in ख़ास खबर, मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना| पटना पुलिस की एसआईटी ने जब सुशांत सिंह राजपूत की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच शुरू की तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आयीं। सूत्रों की मानें तो छह माह में सुशांत सिंह ने महज 59 आउटगोइंग कॉल की थी।

एक फिल्म स्टार के मोबाइल पर अगर एक हजार कॉल भी आती तो शायद उन्हें कम माना जाता। मगर सुशांत के मोबाइल से महज 59 कॉल थी। पूरे साल में अपने पिता केके सिंह से उन्होंने महज छह बार बात की थी। यह माना जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती ने उन्हें ऐसा कर दिया था कि सुशांत अपने परिवार वालों से लेकर बाहरी दुनिया से भी पूरी तरह से कट गए थे। रिया ने उनके फोन कॉल तक पर रोक लगा रखी थी।

दीपिका पादुकोण इस महीने से शुरू करेंगी शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग

पुलिस सूत्रों की मानें तो सुशांत के एक कर्मी ने बताया कि एक बार सुशांत की दो बहनें उनके परेशान रहने की खबर सुनकर उनसे मिलने पहुंची थीं। बहनों ने सुशांत को मैसेज किया- हमलोग तुम्हारे घर के नीचे हैं। मिलना चाहते हैं। हमारे साथ तुम्हारा पुराना कुक भी है। इसके तुरंत बाद जवाब आया-आज नहीं मिल सकते। उस रोज करीब एक घंटे तक दोनों बहनें नीचे खड़ी रहीं। पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी कि सुशांत की बहनों को जवाब और किसी ने नहीं बल्कि रिया चक्रवर्ती ने दिया था। उस वक्त सुशांत दवा खाने के बाद सोये हुए थे। रिया नहीं चाहती थी कि वे अपनी बहनों से मिलें।

पटना के सिटी एसपी (मध्य) विनय तिवारी को मुंबई में होम क्वारंटाइन से मुक्त कर दिया गया है। गुरुवार की देर रात बीएमसी द्वारा यह निर्णय लिया गया। 2 अगस्त से मुंबई में क्वारंटाइन किए गए आईपीएस अफसर विनय तिवारी इसे मुक्त होने के बाद शुक्रवार की रात पटना लौट आए। माना जा रहा है कि सुशांत सिंह मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और पुलिस मुख्यालय द्वारा इसका हवाला देते हुए लिखे गए पत्र के बाद बीएमसी ने उन्हें क्वारंटाइन से मुक्त किया।

आला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार की देर रात आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को बीएमसी के अफसरों ने बताया कि उन्हें क्वारंटाइन से मुक्त किया जा रहा है। इसके साथ एक शर्त भी लगा दी। शर्त के मुताबिक उनके मुंबई आने की तारीख से 7 दिनों के अंदर वापस जाना होगा। वह 2 अगस्त को मुंबई पहुंचे थे। शर्त के तहत 8 अगस्त से पहले उन्हें हर हाल में मुंबई छोड़ना था। उन्होंने रात में ही डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय को फोन कर इसकी सूचना दी।

दीपिका पादुकोण इस महीने से शुरू करेंगी शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग

क्वारंटाइन से मुक्त किए जाने और 8 अगस्त से पहले मुंबई छोड़ने की शर्त को देखते हुए आला अधिकारियों ने उनके लौटने के लिए टिकट का इंतजाम शुरू कर दिया। पटना के लिए सीधे टिकट उपलब्ध नहीं होने के बाद मुंबई से वाया हैदराबाद फ्लाइट की टिकट ली गई। जिसके बाद शुक्रवार की रात वह पटना पहुंचे।

Tags: EDRiya Chakrabortysushant caseSushant CDRSushant did not let Sushant talk to his fatherSushant Singh Rajput's call detail recordईडीरिया चक्रवर्तीसुशांत केससुशांत को पिता से बात नहीं करने देती थी रियासुशांत सिंह राजपूत की कॉल डिटेल रिकॉर्डसुशांत सीडीआर
Previous Post

करीबी दोस्त ने बताया- दिशा सलियन की मौत वाली रात क्या हुआ था?

Next Post

सुशांत की मां की फोटो शेयर कर इमोशनल हुईं अंकिता लोखंडे

Desk

Desk

Related Posts

Salman Khan and Shahrukh Khan attended Rajat Sharma's daughter's wedding
मनोरंजन

रजत शर्मा की बेटी की शादी में पहुंचे ‘करण-अर्जुन, लूट ली महफिल

05/04/2026
Sonam Kapoor
मनोरंजन

बधाई हो! सोनम कपूर बनी मम्मी, दिया दूसरे बेटे को जन्म

30/03/2026
Dhurandhar 2
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की सुनामी , लगातार तोड़ रही रिकॉर्ड

28/03/2026
Sanjay Dutt
मनोरंजन

संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, इस दिन होगी रिलीज

26/03/2026
Dhurandhar 2
मनोरंजन

Dhurandhar 2 की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, बनाया ये नया रिकॉर्ड

19/03/2026
Next Post
अंकिता लोखंडे

सुशांत की मां की फोटो शेयर कर इमोशनल हुईं अंकिता लोखंडे

यह भी पढ़ें

Pension

हर महीने 55 रुपए निवेश करने पर मिलेगी इतनी पेंशन, जानें योजना के बारे में

25/11/2021

दिल्ली-NCR में CNG-PNG के फिर बढ़े दाम, जानें अपने शहर का रेट

13/10/2021
murder

जमीनी विवाद में चला भाला फरसा, दो होमगार्ड भाइयों में एक की मौत, दूसरा घायल

08/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version