• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जमीनी विवाद में चला भाला फरसा, दो होमगार्ड भाइयों में एक की मौत, दूसरा घायल

Writer D by Writer D
08/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोंडा
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोंडा। खेत के मेड़ पर पिलर लगाने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष से हमलावरों ने फरसा, बल्लम व तलवार से हमलाकर दो सगे होमगार्ड भाइयों में से एक को मौत के घाट उतार (Murder) दिया। जबकि दूसरे भाई को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

प्रकरण कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव ठड़क्कीपट्टी के मजरा ठाकुरदीन पुरवा से जुड़ा है। जहां के निवासी अरुण मिश्रा व दिवाकर मिश्रा दोनों सगे भाई हैं तथा पेशे से होमगार्ड हैं। रविवार की सुबह खेत में पिलर लगाने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई की मौत हो गई है, जबकि छोटे भाई का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। मृतक के बेटे हिमांशु मिश्रा ने बताया कि हम लोगों ने मेड़ के नीचे बहुत पहले पिलर लगाया था।

दूसरे पक्ष ने उस मेड़ को जोत लिया। फिर भोले नाम के युवक उसके बगल में पिलर लगाने लगे। उसके मुताबिक जब उसके पापा ने मना करते हुए कहा कि जहां पर मेड़ थी, वहां पर पिलर लगाएं तो उसने कहा कि अभी घर के जिम्मेदार लोग जब आएंगे तब उनसे बताइएगा। उसने कहा कि उस समय हमारे पिताजी व चाचा वापस लौट आए। कुछ देर बाद जब दोबारा बाद में पूछने गए कि क्या हुआ, तो वह लोग पहले से ही भाला-बल्लम, फरसा और लाठी से लैस थे। पहुंचते ही मारने लगे जिससे मेरे पिता अरुण मिश्रा 52 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाचा दिवाकर मिश्रा 49 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इतना कहने के बाद वह फूट-फूट कर रोने लगा। होमगार्ड की मौत पर अस्पताल पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि दोनों लोग देहात कोतवाली से रात में ड्यूटी कर घर जा रहे थे तो रास्ते में किसी ने बताया कि तुम्हारे खेत में नकछेद तिवारी ने पिलर लगा दिया है।

वहां पर जब यह लोग पहुंचे और पिलर गाड़ने का कारण पूछा तो वे लोग पूरे परिवार से थे। दोनों भाइयों को मारा-पीटा जिसमें अरुण की मौत हो गई है जबकि दिवाकर का इलाज चल रहा है। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags: crime newsgonda news
Previous Post

बेटा ही निकला मां का कातिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

दस हजार के ईनामी सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
अम्बेडकरनगर

बेटी व व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले जेल या जहन्नुम में होंगे : योगी आदित्यनाथ

07/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विपक्ष के पास भाजपा को सत्ता से हटाने की ताकत नहीं: केशव मौर्य

07/08/2026
Atiq's sons will attend Aban's final journey.
Main Slider

आबान के आखिरी सफर में शामिल होंगे अतीक के बेटे, हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ दी पैरोल

07/08/2026
Two workers die after entering septic tank
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में सेप्टिक टैंक बना मौत का जाल, जहरीली गैस से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

07/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

यूपी में 30 लाख लोगों की आजीविका का साधन बना हथकरघा-पावरलूम: सीएम योगी

07/08/2026
Next Post
arrested

दस हजार के ईनामी सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर टकराईं 18 गाड़ियां,

कोहरे का कहर, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर आपस में टकराईं 18 गाड़ियां, कई घायल

01/01/2021
oxygen express

120 टन ‘जीवनदायिनी’ लेकर आज उत्तराखंड पहुंचेगी पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस

11/05/2021
CA Foundation Result

IBPS एसओ मेन्स का रिजल्ट जारी, इस लिंक से चेक करें

11/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version