Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल सचिन तिवारी ने साइन की एक्टर की बायोपिक फिल्म

सुशांत सिंह राजपूत हमशक्ल

सुशांत सिंह राजपूत हमशक्ल

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की अचानक मौत ने सभी को निराश कर दिया है। हर रोज लोग आगे आ रहे हैं और एक्टर की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही कंगना रनौत और शेखर सुमन भी सीबीआई जांच के हक में हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

कंगना रनौत के सपोर्ट में उतरे एक्स-ब्वॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन

इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत पर फिल्म बनाने की बात सामने आई थी। खबर आ रही है कि एक्टर के हमशक्ल सचिन तिवारी ने फिल्म साइन की है। वह खुद सुशांत सिंह राजपूत का इस फिल्म में किरदार निभाएंगे। इसके साथ ही सचिन ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। सोशल मीडिया पर यह पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म का नाम है ‘सुसाइड या मर्डर’।

सचिन तिवारी पिछले कुछ दिनों से फिल्म से जुड़ी डीटेल्स शेयर कर रहे थे। साथ ही सुशांत सिंह राजपूत के लुक की फोटो भी उन्होंने हाल ही में शेयर की थी। सचिन वाकई में सुशांत सिंह राजपूत जैसे नजर आ रहे हैं। फैन्स का कहना है कि सचिन हू-ब-हू सुशांत जैसे दिखाई देते हैं। सचिन ने हाल ही में एक पोस्ट लिखी थी। उन्होंने लिखा था कि एक छोटे शहर का लड़का, फिल्म इंडस्ट्री में चमकता सितारा बनता है। यह सुशांत की जर्नी है। सचिन तिवारी, सुशांत सिंह राजपूत के रूप में, एक आउटसाइडर।

सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल सचिन तिवारी ने शेयर की अपनी फोटो

सचिन तिवारी को सुशांत सिंह राजपूत के रूप में देखकर एक फैन लिखते हैं कि भाई आप बहुत ऊपर तक जाओगे। बस लगन से काम करते रहिए। आपके साथ हम सब लोगों का प्यार और सपोर्ट हमेशा आपके लिए बना रहेगा। एक दूसरे फैन लिखते हैं कि मैं इसी का इंतजार कर रहा था। मुबारक सर, यह फिल्म सक्सेसफुल होगी। इस फिल्म में सब आपके अंदर सुशांत सर को देखेंगे। सर, आप अपना बेस्ट दीजिएगा। हम सभी आपके साथ हैं।

Exit mobile version