Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सुषमा स्वराज और अरुण जेटली को मरणोपरांत पद्म विभूषण से किया सम्मानित

राष्ट्रपति भवन में सोमवार को पद्म सम्मान वितरण समारोह में पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने यह सम्मान उनकी पत्नी लैला जॉर्ज को प्रदान किया। राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये 141 लोगों को साल 2020 के लिए सम्मानित किया।

राष्ट्रपति ने पूर्व विदेशमंत्री सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी पुत्री ने ग्रहण किया। इसके लिए पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति कोविन्द ने गायन के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिये छन्नूलाल मिश्रा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। इस वर्ष सात हस्तियों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा 16 हस्तियों को पद्म भूषण और 118 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति मंगलवार को 2021 के लिए 119 लोगों को पद्म सम्मान से सम्मानित करेंगे। पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं।

रहस्यमयी बुखार से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, मचा हड़कंप

यह सम्मान तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। विभिन्न क्षेत्र अर्थात- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि में श्रेष्ठ कार्य के लिये प्रदान किए जाते हैं।

असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म विभूषण’ सम्मान और उच्च श्रेणी की विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’ सम्मान दिया जाता है।

Exit mobile version