Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सुशांत सिंह राजपूत का वैक्स स्टैच्यू देखकर इमोशनल हुईं बहन श्वेता

Sushant Singh Rajput statue

सुशांत सिंह राजपूत का पहला वैक्स स्टैच्यू

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई स्थित आवास पर मृत पाए गए थे। सुशांत केस की सीबीआई और एनसीबी अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल के आसनसोल के कलाकार सुसांता रे ने सुशांत सिंह राजपूत का एक वैक्स स्टैच्यू बनाया था।

अनुराग कश्यप ने बताया- ‘बॉम्बे वेलवेट’ के लिए रणवीर सिंह को करना चाहते थे कास्ट

श्वेता कीर्ति सिंह ने लिखा- ‘लगा मानो भाई जिंदा हो गए। शुक्रिया।’ श्वेता कीर्ति की इस पोस्ट पर सुशांत के फैन्स भी इमोशनल कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- वह आज भी हमारे आसपास ही हैं दीदी। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या कोई सच में उन्हें वापस ला सकता है। ताकि मैं फिर से हंस सकूं और बात कर सकूं। प्लीज वापस आ जाओ ना। एक अन्य यूजर लिखता है- सुशांत आप यह देखकर बहुत खुश होंगे। श्वेता कीर्ति की इस पोस्ट पर हजारों की संख्या में लाइक्स और कमेंट्स आ गए हैं।

आपको बता दें कि सुशांत के फैन्स लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में एक्टर का स्टैच्यू लगाए जाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए हाल ही में फैन्स ने एक ऑनलाइन पिटीशन शुरू की है। वे अन्य लोगों से इस पिटिशन पर साइन करने की अपील कर रहे हैं। अबतक इस पिटीशन पर 2 लाख के करीब लोग साइन कर चुके हैं।

Exit mobile version