Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्ध शख्स ने थाने में ब्लेड से काटी जीभ, मचा हड़कंप

The man cut the tongue with the blade

The man cut the tongue with the blade

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शुक्रवार को एक शख्स ने थाने के भीतर ब्लेड से अपनी जुबान काट ली। इससे पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।

आनन-फानन में लहूलुहान हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया है। मामला मरका थाने का है। पुलिस युवक को डेढ़ माह पूर्व हुई एक डकैती की वारदात में शामिल होने के शक में पूछताछ के लिए थाने लाई थी।

मर्का थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मऊ के कुसम्भियन डेरा में 23 फरवरी की रात संतोष गौतम के घर में अज्ञात बदमाशों के द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। इसमें से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

नक्सलियों ने अपहृत तीनों महिला स्वास्थ्य कर्मियों को किया रिहा

तब से पुलिस इस वारदात के खुलासे के लिए प्रयासरत है। इसमें मऊ गांव के दुबेन पूरवा के रहने वाले अशोक यादव को संदिग्ध मानते हुए उसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लेकर गई थी। अशोक ने थाने में अपनी जुबान काट लिया।

पुलिस के द्वारा तुरंत उसे बबेरु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बांदा जिला अस्पताल में भी उपचार के बाद उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

सीएम योगी की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले में घुसी भाजपा विधायक की गाड़ी

अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डकैती को लेकर अशोक नाम के एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए बैठाया गया था। उसके द्वारा पूछताछ के दौरान उसने अपनी जुबान ब्लेड से काट दिया। उसे उपचार के लिए कानपुर ले जाया गया है।

Exit mobile version