• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निलंबित ASP दिव्या मित्तल जमानत के बाद ही जेल के बाहर से फिर से गिरफ्तार

Writer D by Writer D
02/04/2023
in क्राइम, राजस्थान
0
Divya Mittal

Divya Mittal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने दो करोड़ रुपये की घूस मांगने के मामले में आरोपित निलंबित एएसपी दिव्या मित्तल (Divya Mittal ) को जमानत के एक दिन बाद ही शनिवार को अजमेर जेल के बाहर से फिर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी में सामने आया कि एसओजी के पास दर्ज एनडीपीएस के तीन केसों में दिव्या ने जांच सही तरीके से नहीं की थी।

इसी कारण से फिर गिरफ्तार किया गया है और अब इसी मामले में पूछताछ की जाएगी। जानकारी के अनुसार दिव्या मित्तल को शुक्रवार को ही हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। हाईकोर्ट जस्टिस सीके सोनगरा की बेंच ने 1 लाख रुपये के मुचलके पर मित्तल को जमानत के आदेश दिए थे।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसओजी अशोक राठौड़ ने बताया कि दिव्या मित्तल के खिलाफ अभी तक एसओजी में कोई शिकायत दर्ज नहीं है। दिव्या (Divya Mittal ) के पास एनडीपीएस की तीन फाइलें थीं, जिसकी जांच वह काफी समय से कर रही थी। इन फाइलों में मित्तल की ओर से जांच में गड़बड़ी करना सामने आया है। इसलिए एनडीपीएस एक्ट के तहत जांच अधिकारी दोषी होता है।

जिसके चलते दिव्या मित्तल (Divya Mittal ) को शनिवार अजमेर जेल के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। दिव्या की ओर से तीनों फाइलों पर जांच को लेकर पूछताछ की जाएगी। एसीबी की गिरफ्त में आने के दौ दिन बाद शनिवार को ही अजमेर जेल से बाहर आई थी।

गौरतलब है कि दो करोड़ की रिश्वत मांगने के मामले में जयपुर एसीबी टीम ने अजमेर में 16 जनवरी को एसओजी की एएसपी दिव्या मित्तल को पकड़ा गया था। दिव्या मित्तल को एसीबी की टीम अजमेर से जयपुर लाई थी। इसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। दिव्या ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में हरिद्वार की फार्मा कंपनी के मालिक को गिरफ्तार नहीं करने की एवज में बर्खास्त पुलिसकर्मी सुमित कुमार के माध्यम से यह घूस मांगी थी।

Tags: Divya MittalNational newsrajasthan news
Previous Post

छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में 18 लोगों पर एफआईआर दर्ज

Next Post

सिविल कोर्ट सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट में पकड़ा गया मुन्ना भाई

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर यूपी ATS का बड़ा एक्शन, लखनऊ समेत 10 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

नीला ड्रम केस: सौरभ राजपूत केस में आज फैसला, 22 गवाहों के बाद कोर्ट में आखिरी दौर

30/09/2026
Main Slider

यूपी-उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल जारी, 16 अक्टूबर को मतदान

22/09/2026
Main Slider

निठारी कांड से बरी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, इस हाल में मिला शव

18/09/2026
राजस्थान

राजस्थान निकाय चुनाव ने 2028 का मूड बताया, BJP सबसे बड़ी पार्टी लेकिन कांग्रेस भी करीब

15/09/2026
Next Post
Four arrested in cashier murder case

सिविल कोर्ट सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट में पकड़ा गया मुन्ना भाई

यह भी पढ़ें

Road Accident

यमुना एक्सप्रेस हादसा: स्कॉर्पियो और डंपर में टक्कर, दो महिलाओं समेत तीन की मौत

15/12/2020
SIT

यूकेएसएसएससी परीक्षा नकल प्रकरण: एसआईटी ने हरिद्वार में किया जन संवाद

27/09/2025
rape

टीवी चैनलों पर टैरो कार्ड के जरिए भविष्य बताने वाली ज्योतिष महिला के साथ रेप

28/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version