Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 परिणाम, लगातार चौथे साल इंदौर टॉपर घोषित

Swachh Survekshan 2020

Swachh Survekshan 2020

नई दिल्ली। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में एक बार फिर से इंदौर अव्वल साबित हुआ है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के परिणामों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि इंदौर पिछले तीन साल से टॉपर है और यह उसका लागातार चौथा साल है।

केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘स्वच्छ महोत्सव’ कार्यक्रम में कुल 129 शहरों को पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशभर के शहरों में साफ-सफाई से संबंधित ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2020’ के परिणामों की घोषणा करने वाले थे, मगर आज वह इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल नहीं हो पाए।

कानून व्यवस्था और बेरोजगारी पर सपा ने घेरी विधानसभा, सत्र शुरू होने से पूर्व किया हंगामा

स्वच्छ सर्वेक्षण के पहले संस्करण में देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब मैसूरू ने हासिल किया था, जबकि इसके बाद इंदौर लगातार तीन साल तक (2017,2018,2019) शीर्ष स्थान पर रहा है। इस साल भी इंदौर ने बाजी मारकर लगातार चौथे साल टॉप पर काबिज रहने का तमगा हासिल कर लिया है।

करीब एक महीने चले इस सर्वेक्षण के दौरान एक करोड़ 70 लाख नागरिकों ने स्वच्छता ऐप पर पंजीकरण किया है। सोशल मीडिया पर 11 करोड़ से अधिक लोग इससे जुड़े हैं। साढे पांच लाख से अधिक सफाई कर्मचारी सामाजिक कल्याण योजनाओं से जुड़े और ऐसे 21 हजार स्थानों की पहचान की गई, जहां कचरा पाये जाने की ज्यादा संभावना है। आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ साथ विभिन्न शहरों के मेयर, निगम आयुक्त और अन्य पक्षधारक इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Exit mobile version