• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Swiss Bank ने जारी की भारतीय खाताधारकों की चौथी लिस्ट, आयकर विभाग तैयार

Writer D by Writer D
10/10/2022
in Business
0
Swiss Bank

Swiss Bank

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। एक बार फिर स्विस बैंक (Swiss Bank) ने भारतीय खाताधारकों की लिस्ट जारी की है। दरअसल, भारत को सालाना स्वचालित सूचना विनिमय (annual automatic information exchange) के तहत स्विस बैंक (Swiss Bank) से भारतीय खाताधारकों की चौथी लिस्ट मिली है। इसमें उन भारतीय नागरिकों और संगठनों की डिटेल है, जिनकी बड़ी रकम यहां जमा है। समझौते के मुताबिक स्विट्जरलैंड ने 101 देशों के साथ लगभग 34 लाख वित्तीय खातों की डिटेल शेयर की है।

101 देशों के 34 लाख खातों की डिटेल

पीटीआई के मुताबिक, स्विस बैंक (Swiss Bank) की ओर से भारत के साथ साझा की गई डिटेल के चौथे सेट में सैकड़ों फाइनेंशियल अकाउंट का पूरा लेखा-जोखा मौजूद है। इसमें कुछ व्यक्तियों, कॉरपोरेट्स और ट्रस्टों से जुड़े खाते शामिल हैं। रिपोर्ट की मानें तो इस एक्सचेंज के तहत 101 देशों के साथ करीब 34 लाख अकाउंट्स डिटेल्स शेयर की गई है। भारत के साथ साझा किए गए खातों के संबंध में हालांकि, यह नहीं बताया गया कि इन खातों में ब्लैक मनी जमा हैं, लेकिन शक जाहिर किया गया है कि स्विस बैंक के इन खातों को ओपन टैक्स बचाने व अन्य वित्तीय दांवपेंच के लिए खुलवाया गया है।

आयकर विभाग करेगा निगरानी

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि स्विस बैंक (Swiss Bank) से मिले इस बैंकिंग डाटा का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग, टेरर फंडिंग की जांच के साथ ही टैक्स चोरी के अन्य मामलों की पड़ताल के लिए भी किया जा सकेगा। अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इन खातों की निगरानी करेगा। गौरतलब है कि भारत को सितंबर 2019 में AEOI के तहत स्विट्जरलैंड से खातों की डिटेल का पहला सेट मिला था। उस समय यह जानकारी पाने वाले देशों की संख्या 75 थी। वहीं बीते साल की बात करें तो भारत समेत 86 देशों के साथ डिटेल साझा की गई थी।

डाटा एक्सचेंज प्रोग्राम में शामिल 5 नए देश

स्विस बैंक के इन खातों के डिटेल्स से ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने में आसानी होगी, जो गलत तरीके से कमाई बेहिसाब संपत्ति के लिए इन खातों का सहारा लेते हैं। पीटीआई के मुताबिक, फेडरल टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन (FTA) ने सोमवार को स्विस बैंक्स की डिटेल्स 101 देशों को साझा करते हुए बताया कि इस बार 5 नए देशों को डाटा एक्सचेंज प्रोग्राम में शामिल किया गया है। इस बार अल्बानिया, ब्रुनेई दारुस्सलाम, नाइजीरिया, पेरू और तुर्की को भी उनके देश के लोगों द्वारा खोले गए अकाउंट्स के बारे में डिटेल्स दे दिए गए हैं।

1 लाख नए अकाउंट खुले

एफटीए ने खातों की डिटेल्स साझा करते हुए यह भी बताया कि स्विस बैंक्स में इस बार करीब 1 लाख नए अकाउंट्स खोले गए हैं। एफटीए के अनुसार भारतीय खातों से जुड़ी डिटेल देश के बड़े संस्थानों, बिजनेस हाउसेस व व्यक्तियों से संबंधित है। डिटेल्स में पहचान, खाताधारक का नाम, पता,निवास के साथ ही अन्य वित्तीय जानकारियां मुहैया कराई गई हैं। स्विस बैंक खातों की डिटेल्स से जुड़ा अगला यानी पांचवां सेट अगले साल सितंबर महीने में साझा किया जाएगा।

Tags: indian account in swiss bankSwiss bankswiss bank account detailsswiss bank india
Previous Post

किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

Next Post

… जब हेलीकाप्टर से कूद गए थे मुलायम सिंह

Writer D

Writer D

Related Posts

Inome Tax
Business

शुरू हुई टैक्स फाइलिंग, डिपार्टमेंट ने जारी किए ITR-1 और ITR-4 के यूटिलिटी फॉर्म

15/05/2026
share market
Business

शेयर बाजार में आई बहार, सेंसेक्स और निफ्टी भी उछले

15/05/2026
petrol-diesel
Business

पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, इतने रूपए का हुआ इजाफा

15/05/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार हुआ गुलजार, सेंसेक्स 140 अंक उछला

14/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
Next Post
Mulayam Singh

... जब हेलीकाप्टर से कूद गए थे मुलायम सिंह

यह भी पढ़ें

Seed Park

बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा यूपी, योगी सरकार ने सीड पार्क स्थापना को दी मंजूरी

15/05/2025
श्वेता सिंह कीर्ति

सुशांत की बहन ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगाई इंसाफ की गुहार

01/08/2020
Gujrat Board

बोर्ड परीक्षा के लिए पहले बालिका विद्यालय बनेंगे सेंटर

27/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version