• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्दी के मौसम में इस तरह रखें छोटे बच्चों का ख्याल

Writer D by Writer D
02/11/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
Baby Care

Baby Care

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। मौसम में परिवर्तन होने लगा है। ठंडी हवाएं दस्तक दे चुकी है। ऐसे में छोटे बच्चों को अतिरिक्त केयर की आवश्यकता होती है। यदि बड़ों को ठंड लगती है तो वे कहकर बता देते हैं  लेकिन नन्हे शिशु तो कह भी नहीं पाते। छोटे बच्चों को यदि ज्यादा ठंड लग जाती है तो उन्हें बुखार और जुकाम भी हो सकता है। सर्दी के मौसम के प्रति उनका शरीर बहुत नाजुक होता है। बहुत जरूरी है कि उन्हें पूरा समय पहना- ओढ़ाकर रखा जाए। आइए जानते हैं, बच्चों को ठंड से बचाने के लिए कौनसी- कौनसी सावधानियां बरतना आवश्यक है।

यदि ठंड के दिनों में आप एक के ऊपर एक, दो कपड़े पहनते हैं तो बच्चों को तीन पहनाएं। उन्हें ठंड अधिक लगती है। मोटे कपड़े पहनाने की बजाय उन्हें लेयरिंग में कपड़े पहनाएं। उन्हें एक मोटा कपड़ा न पहनाकर तीन पतले कपड़े पहनाएं। ऐसा करने से उन्हें ठंड कम लगेगी और घबराहट भी नहीं होगी।

सर्दियों में शिशु की त्वचा को रूखेपन से बचाने के लिए उनकी मालिश जैतून के तेल से करें। इससे बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ खून का संचार भी अच्छे से होता है। मालिश करने से शरीर में गर्माहट भी बनी रहती है। मालिश करने के तुरंत बाद शिशु को न नहलाएं। अधिक सर्दी होने पर शिशु को नहलाने की बजाए साफ तौलिए को हल्के गुनगुने पानी में भिगोकर बच्चे के शरीर को साफ कर दें।

शिशु के कमरे का तापमान 16 से 20 डिग्री के बीच होना चाहिए। ठंडी हवाएं यदि चल रही हैं तो शाम से ही कमरे के दरवाजे-खिड़की बंद रखें लेकिन सुनिश्चित करें कि बच्चे का कमरा हवादार हो। आप कमरे को गर्म रखने के लिए रूम हीटर या ह्यूमिडिफायर का उपयोग कर सकते हैं। हीटर को ज्यादा तेज न चलाएं।

ठंड में इस बात का विशेष ख्याल रखें कि शिशु के कपड़े गीले न हो अन्यथा वो बीमार हो सकता है। रात में बार-बार उठकर देखें कि कपड़े गीले तो नहीं हो गए। तुरंत गीली नैपी को बदल दें। यदि रात में नींद नहीं खुलती है तो अलार्म लगाकर सोएं। बच्चा ज्यादा देर यदि गीले में सोता रहा तो उसे जुकाम होना तय है।

Tags: Baby Carecough and coldfeverparentingprecautionsTemperaturewinterWinter wear
Previous Post

सर्दियों में डाइट में करें इन 5 फलों को करें शामिल

Next Post

लंबी पूछताछ के बाद ED ने पूर्व गृहमंत्री को किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
promotion
Main Slider

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

22/05/2026
Next Post
Anil Deshmukh

लंबी पूछताछ के बाद ED ने पूर्व गृहमंत्री को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Ganga Dussehra

आज शुभ योग में मनाया जाएगा गंगा दशहरा, नोट कर लें शुभ मुहूर्त

16/06/2024
wish of child

मां बनने का सपना पूरा करेंगे ये ज्योतिषीय उपाय, मिलेगी भगवान की कृपा

07/12/2025
CCTV

अब कैदियों पर और पैनी नजर रखेंगे ‘योगी’ के सीसीटीवी कैमरे

17/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version