• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विंधवासिनी मंदिर में VIP लें पर भड़के दर्शनार्थी, BJP विधायक ने सबके लिए खुलवाया

Writer D by Writer D
17/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, धर्म, मिर्जापुर
0
Vindhwasini temple

Vindhwasini temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के प्रसिद्ध विध्यंवासिनी मंदिर में वीआईपी व्यवस्था के नाम पर विवाद शुरू हो गया। जिला प्रशासन ने माननीयों के पूजन-दर्शन के लिए एक अलग व्यवस्था की थी, जिसके खिलाफ लोग आक्रोशित हो गए थे। मंदिर में भारी भीड़ की वजह से दर्शनार्थियों को हो रही परेशानी के चलते भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक रत्नाकर मिश्रा ने जिला प्रशासन की ओर से आरक्षित किए गए वीआईपी मार्ग को आम जनता के लिए भी खुलवा दिया।

मंदिर में शुरू किए गए इस वीआईपी मार्ग को लेकर विवाद शुरू हो गया था। आम दर्शनार्थियों के बजाय वीआईपी दर्शनार्थियों को तरजीह देने के नाम पर शुरू की गई व्यवस्था पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। मां विंध्यवासिनी मंदिर में दूर-दूर से लाखों की संख्या में भक्त दर्शन-पूजन के लिए आते हैं।

कोरोना काल में लॉकडाउन और अन्य प्रतिबंधों में छूट मिलने के बाद मंदिर के बाहर आने वाले दर्शनार्थियो की संख्या में तेजी से बढ़ी है। मंदिर में बढ़ती भीड़ को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी सिटी प्रभात राय ने मंदिर पर व्यवस्था संचालन करने वाली संस्था और पंडा समाज के लोगों के साथ बैठक की थी।

पैसों की कमी को पूरा करने के लिए ऐसे करें नमक का इस्तेमाल

बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि मंदिर पर मुख्य प्रवेश द्वार के लिए जाने वाले दो मार्गों में से एक मार्ग वीआईपी दर्शनार्थियों के लिए आरक्षित किया जाए। वीआईपी भक्तों को दर्शन में असुविधा न हो इसके लिए टोकन की व्यवस्था की गई। मगर यह व्यवस्था लागू होने के बाद ही विवादों में पड़ गया।

पहले मंदिर पर कुछ पंडो ने ही इसका विरोध किया, फिर गुप्त नवरात्र की वजह से भारी-भीड़ की वजह से आम लोगों के लिए एक मार्ग आरक्षित होने की वजह से दर्शनार्थियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक ही रास्ता होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही थी। जब मंदिर पर अव्यवस्था बढ़ी तो खुद विधायक भी वहां पहुंचे। विधायक ने आरक्षित मार्ग को भी जनता के लिए खुलवा दिया, जिसके बाद जाकर राहत मिली।

विंध्याचल मंदिर में कम जगह होने की वजह से पहले ही भीड़ को व्यवस्थित करने में मुश्किल होती थी। मंदिर के मुख्य द्वार से दो लाइन मंदिर के लिए जाते हैं, जिसे आम दर्शनार्थियों और वीआईपी दर्शनार्थियो दोनों के दर्शन करवाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। मगर एक पूरा मार्ग ही वीआईपी के लिए आरक्षित करने से विवाद शुरू हो गया।

विंध्य पंडा समाज के पूर्व अध्यक्ष राजन पाठक का कहना है कि जिला प्रशासन को सिर्फ वीआईपी की चिंता है। इस मार्ग के आरक्षित होने के बाद आम दर्शनार्थियो को भारी परेशानी हो रही थी।

Tags: bjp mla ratnakar mishraMirzapur newsup newsVindhwasini temple
Previous Post

इस्तीफे की मांग के बीच नड्‌डा से मिले CM येदियुरप्पा, गृह मंत्री शाह से भी मिलेंगे

Next Post

मेरठ की बेटी ओलंपिक में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, जानिए इनकी संघर्ष की कहानी

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.28 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 79.10 प्रतिशत कार्य पूरा

25/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रतीक यादव की तेरहवीं में पहुंचे सीएम योगी, परिवार को दी सांत्वना

25/05/2026
AK Sharma
Main Slider

देश में सबसे अधिक विद्युत आपूर्ति वाला राज्य बना उप्र: एके शर्मा

25/05/2026
IPS
Main Slider

प्रदेश के 29 PPS अधिकारियों को बड़ा तोहफा, बनेंगे IPS

25/05/2026
Ravi Yadav Encounter
उत्तर प्रदेश

दूल्हे की हत्या करने वाला मिट्टी में मिला, एक लाख का इनामी था रवि यादव

25/05/2026
Next Post
Anu Rani

मेरठ की बेटी ओलंपिक में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, जानिए इनकी संघर्ष की कहानी

यह भी पढ़ें

IED Blast

नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF के दो जवान शहीद

23/06/2024
Jeera Aloo

इस तरह से बनाए ये खास रेसिपी, आपको दिवाना बना देगा लाजवाब स्वाद

14/06/2025
फांसी के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

नहीं बचेंगे बलात्कारी, फांसी के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

13/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version