• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तालिबान मंत्री का भारत मिशन! जयशंकर से मुलाकात, देखेंगे ताजमहल

Writer D by Writer D
09/10/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Taliban Foreign Minister Amir Khan Muttaqi

Taliban Foreign Minister Amir Khan Muttaqi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी (Amir Khan Muttaqi) आज भारत दौरे पर आ रहे हैं। वह अपनी छह दिवसीय भारत यात्रा के दौरान दारुल उलूम देवबंद मदरसा और ताजमहल की यात्रा करेंगे। इस यात्रा दौरान वह विदेश मंत्री एस जयशंकर और अन्य वरिष्ठ नेताओं से खास बातचीत भी करेंगे। मुत्ताकी भारत की यात्रा करने वाले पहले वरिष्ठ तालिबान पदाधिकारी हैं।

हालांकि, मुत्ताकी (Amir Khan Muttaqi) की यात्रा के बारे में दोनों पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि वह पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे।

हैदराबाद हाउस में होगी मीटिंग

सूत्रों के मुताबिक, मुत्ताकी (Amir Khan Muttaqi) को आधिकारिक प्रोटोकॉल दिया जाएगा, जिसमें हैदराबाद हाउस में जयशंकर के साथ एक बैठक भी शामिल है, जहां भारत के शीर्ष नेता विदेशी मेहमानों से मिलते हैं। बताया जा रहा है कि 10 अक्टूबर आधिकारिक कार्यक्रमों का मुख्य दिन होगा और इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी उनसे मुलाकात कर सकते हैं।

कई मुद्दों पर होगी चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, मुत्ताकी और जयशंकर (Amir Khan Muttaqi-Jai Shankar) के बीच यह पहली मुलाकात होगी। हालांकि इससे पहले दोनों नेता टेलीफोन पर बात कर चुके हैं। इस बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच सुरक्षा, आतंकवाद और मानवीय सहायता जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा, तालिबान अफगान छात्रों, व्यापारियों और मरीजों के लिए वीजा में ढील जैसे मुद्दों पर बात कर सकते हैं।

संबंध होंगे मजबूत

यह यात्रा भारत और तालिबान के बीच संबंधों को और बेहतर करेगी। विदेश मंत्री का यह दौरा भारत के लिए तालिबान के साथ कामकाजी संबंधों की दिशा के लिए भी अहम माना जा रहा है। अगस्त 2021 में अशरफ गनी की सरकार गिरने के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान में सत्ता संभाली थी, हालांकि भारत बाकी दुनिया की तरह अभी भी तालिबान सरकार को आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं देता है।

तालिबान के विदेश मंत्री मुत्ताकी की यह यात्रा करीब एक हफ्ते तक चलेगी। सूत्रों के अनुसार, मुत्ताकी 11 अक्टूबर को दारूल उलूम देवबंद का दौरा करेंगे और 13 अक्टूबर को नई दिल्ली में अफगान समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि वह 15 अक्टूबर को काबुल लौट सकते हैं।

Tags: National newsTaliban Foreign Minister Amir Khan Muttaqi
Previous Post

मायावती ने सपा को दिया करारा जवाब, योगी की तारीफ से सियासत गर्म!

Next Post

मस्जिद के पास दो स्कूटी में जोरदार ब्लास्ट, 5 घायल; SHO सहित 5 सस्पेंड

Writer D

Writer D

Related Posts

Legislative Council
Main Slider

विधान परिषद की संसदीय समितियों के भ्रमण कार्यक्रम स्थगित

14/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नियुक्ति पत्र नहीं, यह है जनसेवा का संकल्प पत्र: पुष्कर सिंह धामी

14/05/2026
SIR
Main Slider

दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों में SIR की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने कसी कमर

14/05/2026
Air blast in Asansol coal mine
क्राइम

आसनसाेल के कोयला खदान में एयर ब्लास्ट, 40 से ज्यादा श्रमिक घायल

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए निभानी होगी सामूहिक जिम्मेदारी: सीएम योगी

14/05/2026
Next Post
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

मस्जिद के पास दो स्कूटी में जोरदार ब्लास्ट, 5 घायल; SHO सहित 5 सस्पेंड

यह भी पढ़ें

Ravana Dahan

बारिश के बीच भी टूटा रावण का दंभ, धू-ध कर जला पुतला

05/10/2022
AK Sharma

जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध: एके शर्मा

08/08/2022
Aditya L1

Aditya-L1 कल करेगा सूर्य नमस्कार, ISRO बचाएगा देश के पचासों हजार करोड़ रुपए

05/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version