• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Cyclone Michaung का कहर, तमिलनाडु हुआ पानी-पानी; चेन्नई में आठ की मौत

Writer D by Writer D
05/12/2023
in चेन्नई, राष्ट्रीय
0
Cyclone Michaung

Cyclone Michaung

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेन्नई। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) से पैदा हुए चक्रवात मिचौंग (Cyclone Michaung) के गंभीर चक्रवाती तूफान बनने के बाद आज इसके आंध्र प्रदेश के तट से टकराने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, मिचौंग आज दोपहर के बाद कभी भी आंध्र प्रदेश के बापटला से टकरा सकता है। इस चक्रवात का असर पहले ही दक्षिण और उत्तर भारत के कई राज्यों में दिखाई दिया है। खासकर तमिलनाडु और पुडुचेरी चक्रवात की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। यहां भारी बारिश के बाद अलग-अलग कारणों से आठ लोगों की मौत हुई है, वहीं काफी संपत्ति का भी नुकसान हुआ है।

चक्रवात मिचौंग (Cyclone Michaung) की वजह से चेन्नई में आई भारी बारिश और बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। आईफोन की वेंडन कंपनी फॉक्सकॉन से लेकर पेगाट्रॉन तक के ऑपरेशन प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा ऑटोमोबाइल कंपनी ह्यूंदै में भी कामकाज प्रभावित हुआ है। इस बीच चेन्नई एयरपोर्ट (Chennai Airport) पर फ्लाइटों की आवाजाही शुरू हो गई है।

आंध्र की तरफ 90-100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ा चक्रवात

चक्रवात मिचौंग (Cyclone Michaung) इस वक्त आंध्र प्रदेश के बापटला से टकराने के लिए तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग (Weather Department) ने बताया है कि आज दोपहर यह चक्रवात आंध्र से टकरा सकता है। फिलहाल यह चक्रवात 90-100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार की हवाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में इसका असर दिखना शुरू भी हो गया है। बताया गया है कि तट से टकराने के बाद हवाओं की रफ्तार 110 किमी प्रतिघंटे तक जा सकती हैं।

तमिलनाडु की सड़कों पर चल रही है नाव

तमिलनाडु की चेन्नई के वेस्ट तंबरम सीटीओ कॉलोनी और सशिवराधन नगर इलाके में लोग आवाजाही के लिए नाव का इस्तेमाल कर रहे हैं। चक्रवात मिचौंग (Cyclone Michaung) के कारण बारिश के बाद शहर में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। तमिलनाडु के चेन्नई में चक्रवात मिचौंग (Cyclone Michaung) के असर से भीषण बारिश के बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (Chief Minister MK Stalin) ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित लोगों को खाना भी बांटा।

ओडिशा में कल तक बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

ओडिशा में चक्रवात मिचौंग (Cyclone Michaung) के असर को देखते हुए गजपति जिले के कलेक्टर ने भारी वर्षा के मद्देनजर सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाई स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों को 6 दिसंबर 2023 को बंद रखने का निर्देश जारी किया है। ‘मिचौंग’ चक्रवात (Cyclone Michaung) के प्रभाव से चेन्नई में बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव हुआ। वहीं, आंध्र प्रदेश बापटला में मध्यम बारिश हो रही और तेज़ हवाएं चल रही हैं।

उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में मंगलवार सुबह ज्यादातर इलाकों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के बाद वर्षा में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। चक्रवात ‘ मिचौंग’ (Cyclone Michaung) के कारण चेन्नई और आसपास के जिलों में सोमवार को बाढ़ ने तबाही मचा दी जिससे जनजीवन बाधित हो गया। इसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी का पूर्वानुमान एक राहत का समाचार है।

Cyclone Michaung की हलचल तेज, चेन्नई एयरपोर्ट के रनवे पर भरा पानी; अलर्ट जारी

चेन्नई के कुछ हिस्सों के निवासियों ने मंगलवार तड़के से बारिश नहीं होने की सूचना दी और बताया कि उनके क्षेत्रों में बिजली सेवाएं बहाल कर दी गई हैं, लेकिन शहर में रेल सेवा निलंबित है।

Tags: Cyclone MichaungCyclone Michaung alert
Previous Post

पाकिस्तान में एक और खालिस्तानी आतंकी की मौत, भिंडरावाले का था भतीजा

Next Post

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस पलटी, छह यात्री घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
CM Himanta Sarma
असम

जुबीन गर्ग को जल्द मिलेगा न्याय: मुख्यमंत्री हिमंत सरमा

05/04/2026
CM Dhami
राजनीति

धामी : कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और ट्रैफिक पर रखें खास फोकस

04/04/2026
CM Dhami met Union Minister Manohar Lal Khattar
Main Slider

कुंभ-2027 की तैयारी तेज: धामी ने केंद्र से मांगे ₹325 करोड़, RRTS-मेट्रो विस्तार का प्रस्ताव

04/04/2026
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ

04/04/2026
Next Post
Agra-Lucknow Expressway

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस पलटी, छह यात्री घायल

यह भी पढ़ें

baby

ये संकेत बताते है की पैदा होने वाले है जुड़वा बच्चे

11/03/2025
BJP MLA Devendra Pratap Singh

कल्याण सिंह के खास BJP विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का निधन

31/05/2021
Sanskrit

योगी सरकार संस्कृत से सिविल सेवा की तैयारी करने वालों को दे रही नि:शुल्क शिक्षा

07/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version