• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तान में एक और खालिस्तानी आतंकी की मौत, भिंडरावाले का था भतीजा

Writer D by Writer D
05/12/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Lakhbir Singh Rode

Lakhbir Singh Rode

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे (Lakhbir Singh Rode) की पाकिस्तान में मौत हो गई है। लखबीर सिंह रोडे प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन का स्वयंभू प्रमुख था। बताया जा रहा है कि लखबीर सिंह रोडे की 72 साल की उम्र में पाकिस्तान में मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

लखबीर सिंह रोडे (Lakhbir Singh Rode) खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले का भतीजा था और भारत के आतंकियों की लिस्ट में शामिल था। लखबीर सिंह रोडे की पाकिस्तान में हार्ट अटैक से मौत हुई है और पाकिस्तान में ही उसका अंतिम संस्कार किया गया है।

लखबीर सिंह रोडे भारत में पंजाब के मोगा जिले के रोडे गांव का निवासी था और भारत से फरार होकर वह दुबई गया था। बाद में वह दुबई से पाकिस्तान चला गया लेकिन उसने अपने परिवार को कनाडा में रखा। साल 2002 में भारत ने पाकिस्तान को 20 आतंकियों को भारत प्रत्यर्पित करने के लिए एक लिस्ट भी सौंपी थी, जिसमें लखबीर सिंह रोडे का नाम भी था।

घर के अंदर कई राउंड फायरिंग के बाद विस्फोट, एक्शन में पुलिस

भारत सरकार के डॉजियर के अनुसार, लखबीर सिंह रोडे के इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन ने ब्रिटेन, जर्मनी, कनाडा और अमेरिका समेत कई जगहों पर अपनी शाखाएं शुरू की थी। साथ ही रोडे भारत में गैरकानूनी तरीके से हथियार और विस्फोटक भेजने का भी आरोपी है।

भारत में कई हमलों का रहा मास्टरमाइंड

रोडे पर आरोप है कि उसने स्थानीय गैंगस्टर्स की मदद से पंजाब में कई हमले कराए। इस साल की शुरुआत में एनआईए ने मोगा जिले में लखबीर सिंह रोडे की एक जमीन को भी जब्त किया था। रोडे पर भारत में कई हमलों की साजिश का आरोप है। 15 सितंबर 2021 को पंजाब के फाजिल्का में एक टिफिन बम बलास्ट हुआ था। एनआईए की जांच में खुलासा हुआ था कि इस हमले के पीछे लखबीर सिंह रोडे का हाथ था। पंजाब में सीमापार से अवैध रूप से हथियार, गोला बारूद, ड्रग्स और टिफिन बम भेजने में भी लखबीर सिंह रोडे की भूमिका अहम थी। साल 2021 से 2023 के दौरान लखबीर सिंह रोडे की छह आतंकी घटनाओं में सक्रिय संलिप्तता पाई गई थी।

Tags: # world newsinternational Newskhalistani terroristLakhbir Singh RodePakistan News
Previous Post

घर के अंदर कई राउंड फायरिंग के बाद विस्फोट, एक्शन में पुलिस

Next Post

Cyclone Michaung का कहर, तमिलनाडु हुआ पानी-पानी; चेन्नई में आठ की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Hamza Burhan
Main Slider

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर! पीओके में ‘अज्ञात हमलावरों’ ने गोलियों से भूना

21/05/2026
Ebola Virus
अंतर्राष्ट्रीय

इबोला को लेकर भारत अलर्ट, विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जारी हुई नई एडवाइजरी

21/05/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

भूकंप से कांपी इस देश की धरती, भूकंप से कांपी धरती

20/05/2026
Suicide Attack
Main Slider

विस्फोटक से लदी ऑटो बनी ‘चलता-फिरता बम’, धमाके में 8 लोगों के चिथड़े उड़े

12/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Next Post
Cyclone Michaung

Cyclone Michaung का कहर, तमिलनाडु हुआ पानी-पानी; चेन्नई में आठ की मौत

यह भी पढ़ें

Gyanvapi

Gyanvapi Verdict: कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी मुकदमों की एक साथ होगी सुनवाई

23/05/2023
kareena kapoor

बेबी बंप के साथ स्कर्ट में करीना ने ऐसे किया डांस, वीडियो वायरल

30/01/2021
corona

यूपी में 24 घंटे में मिले 642 नए कोरोना मरीज, 1231 मरीज रोगमुक्त

10/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version